img-fluid

अभिषेक शर्मा के फॉर्म पर कप्तान सूर्या ने कहा- मुझे उन टीमों की ज्यादा चिंता जो अब उसका सामना करेंगी

February 21, 2026

डेस्क। भारतीय टीम को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने सुपर-8 अभियान का आगाज साउथ अफ्रीका की टीम के खिलाफ होने वाले मुकाबले के साथ करना है। टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए अपने सभी चारों मुकाबलों को जीता था, तो वहीं अब उनकी कोशिश सुपर-8 में भी इसी प्रदर्शन को जारी रखने पर रहने वाली है। भारतीय टीम के लिए ग्रुप स्टेज में एक चीज जो बड़ी चिंता का विषय रही वह ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का फॉर्म जिन्होंने तीन मुकाबले खेले लेकिन किसी में भी अपना खाता खोलने में कामयाब नहीं हो सके। ऐसे में अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मैच से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का उनके फॉर्म को लेकर बड़ा बयान सामने आया है।


  • साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 मुकाबले से एक दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव से जब अभिषेक शर्मा के फॉर्म को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे उन लोगों की चिंता है जो अभिषेक शर्मा के बारे में चिंता कर रहे हैं। मुझे उन टीमों की ज्यादा चिंता है जो अब उसका सामना करेंगी। उसने पिछले साल सब कुछ किया, अब हमारे लिए भी एहसान चुकाने का समय है। बता दें कि अभिषेक शर्मा जो पहली बार अपने करियर में टी20 वर्ल्ड कप में खेल रहे हैं उन्होंने अब तक तीन मैच खेले हैं, लेकिन किसी में भी खाता खोलने में कामयाब नहीं हो सके। नीदरलैंड्स के खिलाफ पिछले मैच में जब अभिषेक डक पर आउट हुए तो इसकी निराशा साफतौर पर उनके चेहरे पर देखने को मिली थी।

    Share:

  • पाकिस्तान में 24 घंटे के अंदर 2 बार आया भूकंप, जानें रिक्टर स्केल पर कितनी थी तीव्रता

    Sat Feb 21 , 2026
    इस्लामाबाद। भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में 24 घंटे के अंदर 2 बार भूकंप आने से दहशत का माहौल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर और उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में शनिवार को 4.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिसने लोगों को हिला कर रख दिया। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी की मौत या संपत्ति […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved