मनोरंजन

Kajol के इस वीडिया पर यूजर्स ने बोला-पहले मुंह तो धो लेतीं

मुंबई। काजोल फिल्‍म इंडस्ट्री (Film industry) की प्रतिभावान अभिनेत्रियों में से एक हैं। इस चुलबुली अभिनेत्री ने अपने अभिनय से फैंस को अपना दीवाना बनाया है। काजोल फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया (social media) पर काफी सक्रिय (active)रहती हैं। हाल ही में काजोल ने अपना एक वीडियो साझा किया है जो फैंस के बीच काफी वायरल हो रहा है। हालांकि कई लोग काजोल को इस वीडियो के लिए ट्रोल भी कर रहे हैं।

काजोल ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘मेरी स्किनकेयर की दिनचर्या, मेरे मॉस्चराइजर बाद सीधे शुरू होती है’। इस वीडियो में दिख रहा है कि बैकग्राउंड में अंग्रेजी गाना बज रहा है। वहीं काजोल इस गाने को बोल को कॉपी करते हुए खुद गाना गा रही हैं और बार बार चेहरे का मसाज कर रही हैं।

इस वीडियो की सबसे खास बात ये है कि इसमें काजोल बिना मेकअप के नजर आ रही हैं। काले रंग की ड्रेस में काजोल कर्ली बालों के साथ बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने बिना मेकअप कि ये वीडियो साझा किया है जिसमें काजोल की ग्लोइंग त्वचा फैंस को दीवाना बना रही है।


हालांकि एक तरफ जहां फैंस काजोल की खूबसूरती पर दिल हार जा रहे हैं तो वहीं कई यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने तो ये तक लिख दिया कि, ‘ मुंह तो धो लेती’। वहीं एक और अन्य यूजर ने लिखा, ‘गाने के शब्दों के साथ आपकी लिप्सिंग मैच नहीं कर रही’। वहीं कई अन्य यूजर भी काजोल के वीडियो पर कई तरह की बातें लिख रहे हैं।

गौरतलब है कि काजोल के 11.1 मिलियन यानी एक करोड़ 10 लाख से भी अधिक फॉलोअर्स हैं। काजोल अक्सर सोशल मीडिया पर बिना मेकअप के तस्वीरें पोस्ट करती हैं। रंग और खूबसूरती को लेकर काजोल को अक्सर अपनी राय भी साझा करते हुए देखा गया है। एक इंटरव्यू में काजोल ने कहा था, ‘मुझे लगता है कि किसी भी इंसान में खूबसूरती समय और बुद्धिमानी के साथ आती है। जैसे हम समझदार होते जाते हैं तो हमारी समझ की गहराई बढ़ने लगती है और हम खूबसूरत होते जाते हैं। फिल्मों की बात करें तो काजोल आखिरी बार फिल्म ‘त्रिभंग’ में नजर आईं थीं। इस फिल्म में उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई थी।

Share:

Next Post

कांगो के एक गांव में मिला सोने का पहाड़, प्रसाशन ने लगायी सेना

Tue Mar 9 , 2021
किवू। एक अफ्रीकी देश में सोने का पहाड़ मिलने की खबर आई है। अफ्रीकी देश कांगों के दक्षिणी प्रांत के एक गांव में सोने का पहाड़ मिलने की खबर मिलते ही हजारों की तादाद में लोग सोना लूटने दौड़ पड़े। हालत ये हो गई कि ज्यादा से ज्यादा सोना लूटने की होड़ में किसी ने […]