मुंबई। बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) को लेकर इस वक्त सोशल मीडिया पर माहौल काफी गर्म है। दर्शकों के बीच सलमान खान (salman khan) का ये शो लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इस शो को सलमान खान (salman khan) होस्ट करेंगे। इसका प्रोमो हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसने दर्शकों के एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया। रिपोर्ट्स की मानें तो शो का प्रीमियर 5 अक्टूबर को होगा। ऐसे में अब सबकी नजरें बिग बॉस 18 कंटेस्टेंट पर ही टिकी हैं। इसी बीच दो कंटेस्टेंट का नाम सामने आ रहा है, जिसमें से एक को रातों रात शो से बाहर कर दिया गया था। आइए जानते हैं कौन हैं वो?
क्या इन दो कंटेस्टेंट की एंट्री पर लगी मुहर?
एक रिपोर्ट के अनुसार, इस शो से दो नए और चर्चित नाम जुड़ रहे हैं। यही नहीं इन दोनों नामों काे शो के लिए कंफर्म बताया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम शहजादा धामी और पिशाचिनी अभिनेत्री नायरा बनर्जी सलमान खान को शो में एंट्री करने वाले हैं। इन दोनों स्टार्स को इस शो के लिए कंफर्म बताया जा रहा है। इनके अलावा कई और नाम इस शो के लिए सामने आ चुके हैं। फिलहाल मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक सूची जारी नहीं की गई है।
इन कंटेस्टेंट का नाम भी चर्चा में
शहजादा धामी और नायरा बनर्जी के अलावा, चाहत पांडे, अनिनाश मिश्रा, ईशा कोपिकर, धीरज कपूर, निया शर्मा, कनिका मान, शोएब इब्राहिम, श्रीराम चंद्रा, दिग्विजय राठी, कशिश कपूर, जान खान, सोनल वेंगुर्लेकर, मैक्टसर्ट, रित्विक धनजानी और समीरा रेड्डी के नाम को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved