
टेनेसी। अमेरिका (America) के टेनेसी में एक सुपरमार्केट में हुई गोलीबारी (Shooting at a supermarket in Tennessee) में एक व्यक्ति की मौत(Death) हो गई और 12 लोगों के घायल(12 people injured) होने की खबर है। इस दौरान गोलीबारी करने का आरोपी भी मृत (accused also found dead) मिला है। ऐसे में संदेह है कि उसने खुद को गोली मार ली।
क्षेत्र के पुलिस प्रमुख डेल लेन ने कहा कि कुल 13 लोगों को गोली लगी और उनमें से 12 को अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से कुछ को गंभीर चोटें आईं। उन्होंने कहा कि मैं 34 वर्षों से इस पेशे में हूं और मैंने आज तक ऐसा कुछ कभी नहीं देखा था।
पुलिस प्रमुख लेन ने कहा कि मेम्फिस से लगभग 30 मील (50 किलोमीटर) पूर्व में स्थित उपनगरीय इलाके में एक सुपरमार्केट क्रोगर स्टोर में यह गोलीबारी हुई। अधिकारियों ने कहा कि टेनेसी के सुपरमार्केट में गुरुवार दोपहर को हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved