
श्रीनगर । दक्षिणी कश्मीर (South Kashmir) के पुलवामा जिले (Pulwama district) में बुधवार को सुरक्षा बलों (security forces) के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी (Terrorist) मारा गया है । रात में चली मुठभेड़ (Encounter) में सुरक्षाबलों को आखिरकार आतंकी को मार गिराया ।
पुलिस से मिली मुताबिक आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम ने जिले के चांदगाम गांव में घेराबंदी और तलाश अभियान छेड़ा था। इसी दौरान वहां छिपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलायी। दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकवादी की मौत हो गयी।
पुलिस ने ट्वीट किया , “ एक आतंकवादी मारा गया। जारी है।” सूत्रों के मुताबिक इलाके में दो या अधिक आतंकवादी छिपे हो सकते हैं। बतादें कि दक्षिणी कश्मीर में सोमवार के बाद से यह दूसरी मुठभेड़ है। कुलगाम जिले में मंगलवार को हुई मुठभेड़ में दो स्थानीय आतंकवादी मारे गये थे।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved