मुंबई। शक्तिमान, महाभारत के भीष्म पितामह जैसे यादगार किरदार निभाने वाले एक्टर मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने हाल में दिए इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) पर बात की। दरअसल, मुकेश खन्ना के करियर शुरुआती दिनों में उन पर अमिताभ बच्चन को कॉपी करने के आरोप लगते रहे हैं। इस इंटरव्यू में एक्टर ने बताया कि कैसे अमिताभ की बोली हुई एक लाइन उनसे जीवन भर भुलाई नहीं गई। इसके अलावा एक्टर के साथ मुलाकात और बातचीत पर भी मुकेश खन्ना ने बात की
मुकेश खन्ना ने आगे बताया कि मीडिया ने इस घटना को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया और कुछ लोगों ने यह भी कहा कि अमिताभ बच्चन की बात ने उनका करियर खत्म कर दिया। इस पर एक्टर ने कहा, ‘यह पूरी तरह से बकवास बात थी। हमने कभी साथ काम नहीं किया, लेकिन यह कहना कि अमिताभ जी ने मेरा करियर खत्म कर दिया, गलत है। यह किसी का मनगढंत बयान है।’
मुकेश ने खन्ना ने बताया कि वो इस कमेंट के बाद कई बार अमिताभ बच्चन से टकराए थे। लेकिन लंदन से भरत लौटते समय फ्लाइट में उनकी अच्छी बातचीत हुई थी। दोनों ने एक-दूसरे का अभिवादन किया और अपनी-अपनी सीटों पर चले गए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved