
मुंबई। एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की ‘आरआरआर’(RRR) ने एक हफ्ते में ही 700 करोड़ का कलेक्शन (700 crore collection in a week) कर लिया है। फिल्म में राम चरण(Ram charan) और जूनियर एनटीआर(junior NTR) की मुख्य भूमिका है। इसकी कहानी दो स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित है। फिल्म 25 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। पहले हफ्ते ही इसने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए।
फिल्म में आलिया भट्ट (alia bhatt)और ओलिविया मोरिस का कैमियो है। दोनों का फिल्म में छोटा लेकिन अहम रोल है। एसएस राजामौली के साथ एक्टर्स काम करने के लिए बेताब रहते हैं लेकिन ‘आरआरआर’ में आलिया और ओलिविया का रोल कई एक्ट्रेसेस ने ठुकरा दिया था।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved