भोपाल। राजधानी भोपाल (Bhopal) से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पिपलानी थाना क्षेत्र (Piplani police station Area) की श्रीराम कॉलोनी, छत्रसाल नगर (Chhatrasal Nagar) में रहने वाले 14 वर्षीय छात्र अंश साहू की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। अंश आठवीं कक्षा का छात्र था और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।
घटना के समय उसके माता-पिता, जो एक निजी स्कूल में शिक्षक हैं, पास ही एक रिश्तेदार के तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। जब वे घर लौटे, तो बेटे को मृत अवस्था में देख उनके होश उड़ गए। परिजन तुरंत उसे इंद्रपुरी स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नहीं मिला कोई सुसाइड नोट, मोबाइल जांच के घेरे में
मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने अंश का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और उसका पैटर्न लॉक खुलवाने की प्रक्रिया चल रही है। जांच एजेंसियां यह जानने की कोशिश कर रही हैं कि घटना से पहले वह किन ऑनलाइन गतिविधियों में शामिल था और उसकी मानसिक स्थिति कैसी थी।
विशेषज्ञों का दावा है कि भले ही 2017-18 में इस तरह के गेम पर प्रतिबंध लगाया गया हो, लेकिन ये अलग-अलग नामों और गुप्त प्लेटफॉर्म्स पर अब भी सक्रिय हो सकते हैं।
फॉरेंसिक जांच से खुलेगा सच
पुलिस अब मोबाइल की फॉरेंसिक जांच करवा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि इस मामले में किसी ऑनलाइन “हैंडलर” या समूह की भूमिका तो नहीं रही। यह घटना एक बार फिर अभिभावकों और समाज के सामने गंभीर सवाल खड़े करती है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved