उज्जैन। मप्र की धार्मिक नगरी उज्जैन (Ujjain) स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर मंदिर (Mahakal Temple) में आगामी 11 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर कोविड से उत्पन्न परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए दर्शनार्थियों की संख्या को 25 हजार तक सीमित करने का निर्णय लिया गया है। जिन दर्शनार्थियों ने श्री महाकालेश्वर मंदिर की वेबसाइट www.mahakaleshwar.nic.in मोबाइल एप shree mahakaleshwar jyotirling ujjain एवं टोलफ्री नंबर 18002331008 पर ऑनलाइन बुकिंग करवाई है वे ही दर्शन कर सकेंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved