
बोधगया। बिहार (Bihar) के बोधगया (Bodhgaya) में अपने आवास पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने रविवार को सीट शेयरिंग (Seat Sharing) पर कहा कि अगर हमको हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (Hindustani Awam Morcha) अधिकृत करता है तो हम जरूर फैसला लेंगे। फैसले में एक ही चीज है कि हम चाहते हैं कि हमारा हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर हर हालत में मान्यता प्राप्त कर ले।
उन्होंने कहा, “मान्यता प्राप्त करने के लिए हमको 8 सीट विधानसभा चुनाव में चाहिए। टोटल वोट पोल का 6 % वोट चाहिए। 8 सीट लाने के लिए हमको 20 सीट मिलना चाहिए चूंकि सब सीट जीत जाएंगे वैसा तो है नहीं। अगर 60% स्कोरिंग सीट माना जाएगा तो भी अगर कहा जाएगा तो 15 सीट की बात आती है। तो ऐसे में 8 सीट जीत जाएंगे और दूसरा यह है कि हम भी 100 सीट पर लड़ेंगे।”
उन्होंने कहा, “हर जगह हमारा 10–15 हजार वोटर है। जीतकर 6% वोट ले आएंगे और मान्यता प्राप्त कर लेंगे। चूंकि हमारी पार्टी का 10 वर्ष हो गया है। अब हम निबंधित पार्टी होने पर अपने को अपमानित समझते हैं। इसलिए इस बार करो या मरो का मुद्दा है। विधानसभावार हमारे कार्यकर्ता हैं।”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved