
जबलपुर। गोरखपुर थाना क्षेत्रातंर्गत मेन रोड स्थित रेमेण्ड शोरूम के बीती रात अज्ञात चोरो ने ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सुबह जब शोरूम संचालक व उनके कर्मी पहुंचे तो टूटा हुआ ताला देख उनके होश उड़ गये। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस अधिकारी, डॉग स्क्वॉड, फ्रिंगर प्रिंट स्कपर्ट के साथ मौके पर पहुंचे और मुआयना करने के बाद आरोपियों की पतासाजी शुरु कर दी है। प्राप्त जानकारी अनुसार गोरखपुर मेन मार्केट में रेमेण्ड शोरूम स्थित है। जिसका संचालन बसंत होरावत द्धारा किया जाता है। बीती रात शोरुम बंद कर सभी घर चले गये थे। सुबह शोरूम पहुंचे तो उसके सभी ताले टूटे हुए थे और शटक के कुंदे उखड़े पड़े थे, हालांकि अंदर सामग्री अस्त व्यस्त नहीं थी, लेकिन कैश काउंटर पर चोरों ने अपने हाथ साफ किये है। कितनी नगदी व क्या-क्या सामान चोरी गया है, इसकी जानकारी संचालक द्धारा पूरा मुआयना करने के बाद देने की बात कही गई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved