
इंदौर। इंदौर सहित पूरे प्रदेश के न्यायालयों में इस सप्ताह छुट्टियों की बहार आ गई है। दशहरे व ईद के चलते मप्र हाईकोर्ट की तीनों बेंच में इस सप्ताह में सुनवाई बंद रहेंगी। वहीं जिला व मातहत अदालतों में सिर्फ शनिवार को कामकाज होगा, हालांकि शेष दिनों में रिमांड कोर्ट चालू रहेगी। दशहरे के उपलक्ष्य में 24 से 29 अक्टूबर तक हाईकोर्ट व जिला कोर्ट में अवकाश शुरू हो गए हैं। 30 अक्टूबर को ईद मिलाद-उन-नबी पर इन सब जगह अवकाश रहेगा। 31 अक्टूबर को जिला एवं मातहत कोर्ट ही चालू रहेंगी। इस दौरान जरूरी प्रकृति के मामलों में ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई होगी। हालांकि जिला व मातहत कोर्ट में दशहरे-ईद के अवकाश के दिनों में भी रिमांड कोर्ट बैठेगी जहां मुलजिमों की पेशी व रिमांड संबंधी कार्रवाई हो सकेगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved