
उज्जैन। विक्रम व्यापार मेले का समापन हो गया तथा इस बार अरबों रुपयों का कारोबार मेले में हुआ है। विक्रम व्यापार मेले में इस साल उज्जैन में 41 हजार से अधिक वाहन बिके हैं। यह आंकड़ा पिछले सभी वर्षों से अधिक है, जिससे उज्जैन ने ऑटो मोबाइल सेक्टर में एक नई मिसाल कायम की है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024 में मेले के दौरान 23705 वाहन बिके थे, जबकि 2025 में यह संख्या बढ़कर 36225 तक पहुंची थीं। इस वर्ष 2026 में 41 हजार का आंकड़ा पार कर लेना यह दर्शाता है कि बाजार लगातार विस्तार कर रहा है और उपभोक्ता मांग नई ऊंचाइयों पर है। इस बार 6 हजार 958 दो पहिया, 32 हजार 548 चार पहिया और 2032 कमर्शियल वाहन बिके हैं। मामले में आरटीओ संतोष मालवीय ने बताया कि इस बार विक्रम व्यापार मेले में उज्जैन ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़े है। इससे उज्जैन की अर्थव्यवस्था में जबरदस्त कैश फ्लो आया है। ऑटोमोबाइल सेक्टर के साथ-साथ बैंकिंग, फाइनेंस, बीमा, सर्विस और एक्सेसरी इंडस्ट्री को भी सीधा लाभ मिला है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस मेले ने शहर में अरबों रुपए का कारोबार पैदा किया, जिससे स्थानीय व्यापार और रोजगार दोनों को मजबूती मिली है।
एक नजर आंकड़ों पर…
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved