img-fluid

‘गजवा-ए-हिंद बनाना चाहते हैं ओवैसी’, AIMIM प्रमुख पर गिरिराज सिंह ने बोला हमला

September 26, 2025

डेस्क। बिहार (Bihar) में मुस्लिम वोटों (Muslim Votes) की लड़ाई तेज हो गई है। AIMIM पार्टी के चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) सीमांचल में न्याय यात्रा (Justice Yatra) निकाल रहे हैं। अब केंद्रीय मंत्री और बिहार से भारतीय जनता पार्टी के सांसद गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने औवेसी पर बड़ा हमला बोला है। बिहार के सीमांचल का दौरा कर रहे ओवैसी पर निशाना साधते हुए गिरिराज सिंह ने कहा है कि ओवैसी मुसलमानों को भड़काकर देश के टुकड़े-टुकड़े करना चाहते हैं। गिरिराज सिंह ने आगे ये भी कहा कि ओवैसी गजवा-ए-हिंद बनाना चाहते हैं।

दरअसल, ओवैसी बिहार के सीमांचल में न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। उनकी यात्रा का ये तीसरा दिन है। ओवैसी आज किशनगंज से पूर्णिया पहुंचेंगे। वह डगरुआ और बायसी होते हुए अमौर विधानसभा तक पहुंचेंगे और फिर सभा को संबोधित करते के बाद वो वापस किशनगंज लौट जाएंगे। उनकी ये यात्रा 27 सितंबर को कटिहार पहुंचेगी। जानकारी के मुताबिक, ओवैसी बेगूसराय में भी सभा करने वाले हैं।


ओवैसी की सीमांचल न्याय यात्रा और बेगूसराय में होने वाली सभा पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि ओवैसी मुसलमानों को भड़काकर देश के टुकड़े-टुकड़े करना चाहते हैं। गिरिराज सिंह ने कहा-“वह मुसलमानों के नेता हैं। वह मुसलमानों को भड़काते हैं। वह और कांग्रेस गृह युद्ध चाहते हैं और कुछ नहीं। वे गजवा-ए-हिंद के पक्षधर हैं और देश के टुकड़े करना चाहते हैं। ऐसा नहीं होने वाला है। हमारे पूर्वजों ने गलती की थी। अगर उन्होंने 1948 में ओवैसी जैसे लोगों को पाकिस्तान भेज दिया होता और पाकिस्तान से हिंदुओं को यहां लाया गया होता, तो वह यहां पैदा नहीं होते।”

दरअसल, बिहार चुनाव में सीमांचल क्षेत्र ओवैसी का एकमात्र फोकस बना हुआ है। इसका कारण है कि सीमांचल की सीटों पर मुस्लिम वोटर्स की संख्या काफी अच्छी खासी है। पिछली बार 2020 के चुनाव में सीमांचल में ओवैसी की पार्टी ने पांच सीटें जीती थीं। लेकिन अब उनकी पार्टी का सिर्फ एक विधायक बचा है। चार विधायक पार्टी छोड़कर RJD के साथ जा चुके हैं।

Share:

  • मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत, जानिए किन महिलाओं को नहीं मिलेंगे 10 हजार रुपये

    Fri Sep 26 , 2025
    पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शुक्रवार बिहार (Bihar) की महिलाओं (Women) को सशक्त बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना (Chief Minister Women Employment Scheme) का शुभारंभ किया और 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 10-10 हजार रुपये की पहली किश्त […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved