
जैसलमेर। राजस्थान के जैसलमेर जिले (Jaisalmer) के नोखा गांव से 2 किलोमीटर दूर सूनसान जगह पर बिजली गिरने से करीब 86 पशुओं की मौत हो गई है। जब मूसलाधार बारिश (Heavy Rain) के बीच मेघवालों की ढाणी कैंप रोड के पास, भेड़ बकरियां चराने वाले उमर खान ने बारिश से खुदको और अपने भेड़ बकरियों को बचाने के लिए एक पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गए।
ये मूसलाधार बारिश लगातार 30 से 40 मिनट तक चली। इसी दौरान अचानक आकाश से बिजली उस पेड़ पर आ गिरी, जिस पेड़ पशुपालक उमर खान थे। आकाशीय बिजली गिरने से पशुपालक उमर खान जोर के झटके से दूर जा गिरे, जबकि पेड़ के नीचे खड़ी सभी भेड़ बकरियों की मौत हो गई।
86 भेड़ बकरियों की मौत
हालांकि उमर खान इस हादसे में कोई गंभीर चोट नहीं आई है. बिजली गिरने से पेड़ का तना जल गया और पेड़ के नीचे खड़ी 30 भेड़ें और 56 बकरियों की मौत हो गई हैं। इस घटना की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को लगी ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर पहुंच गई।
पीड़ित के लिए की सहायता की मांग
आकाशीय बिजली गिरने से हुए हादसे की सूचना मिलते ही नोख थाना पुलिस और तहसीलदार अशोक कुमार भी मौके पर पहुंचे, मौके पर पहुंच कर अधिकारियों न घटना स्थाल का मुआयना किया। मौके पर मौजूद लोगों ने अधिकारियों से गरीब पशुपालक उमर खान को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved