मुंबई। साल 2016 में शाहिद कपूर और आलिया भट्ट (Shahid Kapoor and Alia Bhatt) की फिल्म उड़ता पंजाब (Udta Punjab) रिलीज हुई थी। इस फिल्म की रिलीज को लेकर उस वक्त काफी विवाद हुआ था। उस वक्त सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन के अध्यक्ष पहलाज निहलानी थे। अनुराग कश्यप उड़ता पंजाब के को-प्रोड्यूसर से। उस वक्त पहलाज और अनुराग के बीच अनबन की खबरें छाई रहती थीं। इतना ही नहीं उड़ता पंजाब की रिलीज से पहले फिल्म का कुछ हिस्सा ऑनलाइन लीक हो गया था। पहलाज ने कहा कि वो अनुराग कश्यप ने खुद लीक किया था।
अनुराग कश्यर ने एकता कपूर के साथ मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यू किया था। फिल्म जब सेंसर बोर्ड के पास पहुंची थी तब सेंसर बोर्ड ने फिल्म को वल्गर बताकर फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी थी। बाद में सेंसर बोर्ड ने फिल्म में करीब 89 कट्स लगाने का आदेश दिया था। इस बात पर अनुराग कश्यप ने पहलाज को तानाशाह तक कह दिया था। अब पहलाज ने उस मुद्दे को लेकर बात की है।
एकता कपूर मान गई थीं सीबीएफसी की बात
पिंकविला से खास बातचीत में पहलाज निहलानी ने कहा, “वो लोग (एकता और शोभा) सेंसर बोर्ड की तरफ से लगाए गए कट्स के लिए तैयार हो गए थे। अनुराग कश्यप की फिल्म विवाद के बावजूद भी खास चर्चा में नहीं आ पा रही थी। फिर जीतेंद्र, जो प्रोडक्शन कंपनी के सीईओ भी हैं, खुद ऑफिस में सर्टिफिकेट लेने भी आए थे। वो कट्स को मंजूर कर रहे थे। हमने जहां जरूरी था, वहां फिल्म की भाषा भी पास कर दी थी, लेकिन जहां लगा कि जरूरत नहीं है, वहां कट्स लगाए. हमने गालियां हटा दी थीं, लेकिन फिल्म का एक भी फ्रेम नहीं हटाया था।”
अनुराग पर लगाया आरोप
फिल्म की रिलीज से पहले फिल्म का एक 40 मिनट का वीडियो लीक हो गया था। उस वीडियो लीक के बारे में बात करते हुए पहलाज निहलानी ने कहा, “उन्हें (अनुराग) लगा कि फिल्म की रिलीज में सिर्फ 6 दिन बचे हैं, लेकिन इसे लेकर वैसी हाइप नहीं बन पा रही। ऐसे में ये (विवाद) अनुराग का नाटक था, वो हमेशा ऐसे ही करते थे। वो खुद ही वीडियो लीक करते थे। यही उनकी मार्केटिंग स्ट्रैटेजी थी। इसी से वो फायदा उठाते थे।”
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved