img-fluid

माकड़ोन में महाशिवरात्रि पर्व के पूर्व शिवालयों में रंगाई पुताई शुरू

February 25, 2022

माकड़ोन। महाशिवरात्रि त्यौहार को लेकर नगर के शिव मंदिरों में रंग रोगन से लेकर साज सज्जा का सिलसिला शुरू हो
चुका है। नगर के निस्तारी तालाब स्थित चिंताहरण महादेव मंदिर, सराफा बाजार के मनकामनेश्वर महादेव मंदिर, अस्तल चौक के योगेश्वर महादेव मंदिर, थाना परिसर एवं विद्युत विभाग कार्यालय के अग्नेशवर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियां जारी हैं। इस बार शिवरात्रि की तैयारियां में भक्तों में विशेष उत्साह देखा जा रहा क्योंकि कोरोना काल के दौरान मंदिर सूने रहे।


धार्मिक आयोजन भी नहीं हो पाए, ऐसे में इस बार महाशिवरात्रि पर भक्त देवों के देव कहलाने वाले महादेव का आशीर्वाद पाने को आतुर दिखाईं दे रहे हैं। सराफा बाजार के मनकामनेश्वर महादेव मंदिर पर शिवरात्रि उत्सव की धूम रहेगी। प्रात: काल में अभिषेक पूजन किया जाएगा और भोलेनाथ दूल्हा बनेंगे। कमल कुमार पालीवाल मित्र मंडल के द्वारा यहाँ तैयारियां की जा रही हैं। शाम को शिवजी की महाआरती की जाकर फरियाली खिचड़ी का वितरण किया जाएगा। रात्रि में कमल पालीवाल, सुरेन्द्र सोनी द्वारा शिव भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।

Share:

  • भाजपा को कांग्रेस सरकार के काम हजम नहीं हुए, इसलिए सरकार गिरा दी थी

    Fri Feb 25 , 2022
    घर-घर चलो अभियान के दौरान कांगे्रेस नेताओं ने लोगों को भाजपा की कुनीतियों की जानकारी दी नागदा। 15 महीने की कमलनाथ सरकार के कार्यकाल में लोगों 1 रुपए यूनिट बिजली, विवाह सहायता राशि 51 हजार, पेंशन राशि के 600 रुपए सहित अन्य कई प्रकार की राहत प्रदान की गई थी लेकिन यह बात भाजपा को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved