img-fluid

तालिबान पर भरोसा जताया पाक आर्मी चीफ बाजवा ने

August 21, 2021

अफ़ग़ानिस्तान (Afghanistan) में आतंकी संगठन तालिबान (Taliban) का कब्‍जा हो जाने के बाद दक्षिण एशिया  (South Asia) में फिर से राजनीतिक अनिश्चितता के बादल छा गए हैं, क्‍योंकि जिस तरह तालिबान अफ़ग़ान सुरक्षा बलों के प्रशिक्षण और साजो-सामान पर अमेरिका (USA) और उसके सहयोगियों के ख़र्च किए गए अरबों डॉलर धूल में मिल गए हैं। जबकि अफगानिस्तान में तालिबान की ताकत बढ़ने के पीछे एक बड़ी वजह वो पाकिस्तान भी है जिसने हर मौके पर इस आतंकी संगठन को मदद की है। अब इसी कड़ी में पाकिस्तान आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा (Pakistan Army Chief General Qamar Javed Bajwa)  ने उम्मीद जताई है कि तालिबान, अफगानिस्तान में महिलाओं के हक को सुरक्षित रखेगा।



दूसरी ओर फगानिस्तान का पतन देखने पड़ोसी अब सोच रहे हैं कि इसके बाद उनका क्या होगा। पाकिस्तान की बात करें, तो वहाँ बड़ी तादाद में अफ़ग़ान शरणार्थी रहते हैं। यह भी एक चिन्‍ता का विषय है, हालांकि पाकिस्‍तान सेना प्रमुख ने कहा है कि हम उम्मीद करते हैं कि तालिबान अपने वादों को पूरा करेगा। वो अपनी धरती को आतंकवादियों का गढ़ नहीं बनने देगा। यह बात जनरल बाजवा ने पाकिस्तान मिलेट्री एकेडमी के एक कार्यक्रम में कही। वहीं पाक चीफ ने इस बात पर भी जोर दिया कि पूरी दुनिया को निष्पक्ष होकर अफगानिस्तान में शांति बहाल करने का प्रयास करना होगा।

बता दें कि पाकिस्‍तान सेना प्रमुख जावेद बाजवा ने कहा कि हम सभी ने ब्रिटेन से खुद को आजाद किया था। उस समय भी सभी ने वादा किया था कि एक समृद्ध देश का निर्माण किया जाएगा। ऐसा माहौल तैयार किया जाएगा जिससे सभी देश शांति से रह सकें।

Share:

  • Vivo ने भारत में लॉन्‍च किया Vivo Y21 फोन, 5,000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे ये आकर्षक फीचर्स

    Sat Aug 21 , 2021
    लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार स्‍मार्टफोन निर्माता कंपी Vivo ने अपने लेटेस्‍ट Vivo Y21 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। Vivo Y21 एक मिड-रेंज स्मार्टफोन है, जो कि ठीक-ठाक स्पेसिफिकेशन से लैस है। कंपनी ने इस फोन में मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर दिया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved