
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के सांबा में सीमा सुरक्षा बल (BSF) की 48 बटालियन की सीमा चौकी चक फकीरा के क्षेत्र में एक पाकिस्तानी सुरंग (Pakistani Tunnel) का पता चला है. यह सुरंग अंतरराष्ट्रीय सीमा (international border) से सिर्फ 150 मीटर की दूरी पर है. यह पाकिस्तान पोस्ट चमन खुर्द से भी सिर्फ 900 मीटर की दूरी पर है. इसका पता तब चला है जब बीएसएफ की ओर से विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया.
बीएसएफ ने खोजी सुरंग
सुरंग की दूरी
i) आईबी से दूरी- लगभग -150 मीटर
ii) बीएस बाड़ से दूरी – लगभग -50 मीटर
iii) पाकिस्तानी पोस्ट चमन खुर्द (फियाज) से दूरी – 900 मीटर
iv)चमन खुर्द कलां गांव से दूरी लगभग – 1600 मीटर
v) बीओपी चक फकीरा से दूरी – लगभग – 300 मीटर
vi)गांव चक फकीरा से दूरी – लगभग – 700 मीटर
इंटरनेशनल बॉर्डर के पास सुरंग
एलओसी पर सख्ती के बाद पाकिस्तान ने आतंकियों को धकेलने के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया. इससे पहले अगस्त 2020 में सांबा के सीमावर्ती गांव बैन ग्लाड की सीमा पर एक सुरंग मिली थी. सीमा से 50 मीटर दूर मिली इस सुरंग में पाकिस्तान निर्मित बोरियां बरामद हुई थीं, जिनमें बालू (रेत) भरी हुई थी.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved