
डेस्क: पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज आने का नाम नहीं ले रहा है. पाकिस्तान अब आपरेशन सिंदूर के बाद बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में जुटा है. पड़ोसी देश अब नेपाल के रास्ते संदिग्ध पाकिस्तानी और बांग्लादेशी घुसपैठियों को भेजने की तैयारी कर रहा है.
भारत में दाखिल होकर पाकिस्तान अशांति फैलाने की फिराक में जुटा हुआ है. इसी के चलते जैसे ही इसकी भनक भारत को लगी चप्पे-चप्पे पर SSB के जवान तैनात कर दिए गए हैं. इसी के चलते भारत- नेपाल सीमा पर अलर्ट जारी किया गया है. नेपाल से सटे जंगलों में सुरक्षाबल तैनात है और हर गतिविधि, हर हलचल पर नजर रख रहे हैं. सर्च ऑपरेशन जारी है.
पाकिस्तान की तरफ से की जा रही आतंकवाद की साजिश को लगातार भारत नाकाम कर रहा है, लेकिन इस के बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान की तरफ से आतंकवादी हमला किया गया. इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी जिसमें अधिकतर टूरिस्ट थे. इस हमले के बाद पूरे भारत का खून खौल गया था और आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान को सख्त जवाब देने की जरूरत समझी गई. भारत ने जहां पाकिस्तान के खिलाफ पहले सख्त कदम उठाए और सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया, साथ ही भारत में रह रहे पाकिस्तानियों को उनके मुल्क वापस भेज दिया गया.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved