
इस्लामाबाद. पाकिस्तान (Pakistan) के खैबर पख्तूनख्वा (Khyber Pakhtunkhwa) प्रांत में स्थित बन्नू कैंटोनमेंट (Bannu Cantonment) के बाहरी इलाके में दो भीषण बम धमाके हुए. धमाकों के बाद इलाके में भारी गोलीबारी और सुरक्षाबलों (Security Forces) व आतंकियों (terrorist) के बीच मुठभेड़ की खबर है. इसे एक पूर्व नियोजित आतंकी हमला बताया जा रहा है.
आतंकियों ने किया कार बम का इस्तेमाल
रिपोर्ट के अनुसार, आतंकियों ने दो कार बम (SVBIED) का इस्तेमाल किया, ताकि सुरक्षा बलों का ध्यान भटकाया जा सके. इसके तुरंत बाद टारगेटेट हमला किया गया. आतंकियों ने इफ्तार के ठीक बाद बन्नू कैंट के सुरक्षा बैरियर पर हमला बोला. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, 5 से 6 आतंकी इस हमले में शामिल थे.
बलूचिस्तान में हुआ था सुसाइड अटैक
इससे पहले सोमवार को पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक महिला सुसाइड बॉम्बर ने पैरामिलिट्री फ्रंटियर कोर (FC) के काफिले को निशाना बनाया था. इस हमले में एक सैनिक की मौत हो गई थी जबकि चार अन्य घायल हो गए थे.
पाकिस्तान के गृह मंत्रालय के अनुसार, हमला कलात जिले के मुगलजई इलाके में नेशनल हाइवे पर हुआ. सुसाइड बॉम्बर ने फ्रंटियर कोर के काफिले को निशाना बनाया. महिला आत्मघाती हमलावर द्वारा किया गया यह हमला दुर्लभ घटनाओं में से एक है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved