img-fluid

पाकिस्तान में भीषण गर्मी का प्रकोप, तापमान 50 डिग्री पहुंचा, जैकोबाबाद सबसे गर्म शहर

May 24, 2024

इस्लामाबाद (Islamabad) । पाकिस्तान (Pakistan) इस समय भीषण गर्मी (Hot summer) का सामना कर रहा है। सिंध प्रान्त के कई शहरों में तापमान 50 डिग्री को छू रहा है। देश की मौसम एजेंसी ने बताया है कि सिंध के जैकोबाबाद जिले (Jacobabad district) में गुरुवार को पारा का स्तर 50 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया, जो इस साल अब तक दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान है। जिले में पारा 50 तक पहुंचना एक रिकॉर्ड है। पाकिस्तान मौसम विभाग के महानिदेशक सरदार सरफराज अहमद ने कहा कि जैकोबाबाद में 50C तापमान के साथ जिला धरती का सबसे गर्म शहर बना हुआ है। अहमद ने कहा कि जून के पहले सप्ताह तक लू चलने की संभावना है, जिसके आने वाले दिनों में और बढ़ने की आशंका है।

सिंध प्रान्त के ही लरकाना में 49.7C (121.47F), दादू में 49.5C (121.1F) और खैरपुर जिले में 49.3C (120.74) तापमान दर्ज किया गया। सरफराज अहमद के अनुसार, पाकिस्तान में अब तक का उच्चतम तापमान 54C (129.2F) रहा है, जो 28 मई 2017 को तटीय जिले तुरबत में दर्ज किया गया था। पाकिस्तान के कराची में गुरुवार को तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक था।


सिंध में तापमान सामान्य से 5 डिग्री ऊपर
डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के सिंध प्रान्त में पारा सामान्य से काफी ज्यादा बना हुआ है। गुरुवार को सिंध के 11 शहरों में पारा 48 डिग्री सेल्सियस या उससे भी अधिक तक बढ़ गया। ये सामान्य तापमान से चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक अधिक है। देशभर में इस समय भीषण लू चल रही है। मौसम विभाग ने कहा कि भीषण गर्मी 3 जून तक ऐसे ही बने रहने की संभावना है। कम से कम सिंध के लिए राहत की कोई संभावना नहीं है। पंजाब के कुछ हिस्सों में गर्मी का प्रकोप 4 जून के बाद कम हो सकता है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, जैकोबाबाद, दादू और मोहनजोदाडो लगातार दूसरे दिन ना केवल सिंध बल्कि पूरे देश में सबसे गर्म स्थान बने रहे। इन शहरों में तापमान एक दिन पहले दर्ज किए गए 49 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर गुरुवार को 50 डिग्री सेल्सियस हो गया। जैकोबाबाद ने मई महीने के औसत तापमान (43.8 डिग्री सेल्सियस) से 6.2 डिग्री सेल्सियस का उच्चतम स्तर भी दर्ज किया। मुख्य मौसम विज्ञानी डॉक्टर सरफराज ने कम से कम तीन और दिनों तक तापमान में निरंतर वृद्धि की भविष्यवाणी की है।

Share:

  • Taiwan के राष्ट्रपति ने चीनी सैन्याभ्यास पर कहा - नागरिकों की रक्षा मेरी जिम्मेदारी

    Fri May 24 , 2024
    ताइपे (Taipei)। चीन (China) ने ताइवान (Taiwan) के खिलाफ अपना व्यापक सैन्याभ्यास (massive military exercise) शुरू किया। चीनी दुस्साहास के जवाब में ताइवान (Taiwan) के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति लाई चिंग-ते (Newly elected President Lai Ching-te) ने सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने और ताइवान की रक्षा करने की प्रतिज्ञा की। बता दें, चीन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved