
पख्तूनख्वा: पाकिस्तान के जामिया हक्कानिया में बम विस्फोट हुआ, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. रमजान के पवित्र महीने से पहले शुक्रवार (28 फरवरी 2025) को उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में तालिबान समर्थक एक मस्जिद में विस्फोट हुआ. रिपोर्ट के मुताबिक जिला पुलिस प्रमुख अब्दुल रशीद ने बताया कि यह विस्फोट खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अककोरा खट्टक जिले में हुआ. उन्होंने बताया कि अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं और साथ ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. अभी तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved