img-fluid

पाकिस्तान को टेस्ट रैंकिंग में भी भयंकर नुकसान, जानें किस पायदान पर है टीम इंडिया

May 28, 2026

डेस्क। आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भी पाकिस्तान क्रिकेट टीम को भयंकर नुकसान हुआ है। टीम अब दो और पायदान नीचे चली गई है। बांग्लादेश से लगातार दो टेस्ट हारने के बाद टीम की ये हालत हुई है। वहीं जीत से बांग्लादेश की टीम को फायदा हुआ है। यहां हम आपको ये भी बताएंगे कि इस रैंकिंग में इस वक्त टीम इंडिया आखिर कहां है।

टेस्ट रैंकिंग में फिर से बदलाव होने शुरू हो गए हैं। आईसीसी ने 20 मई तक की रैंकिंग को अपडेट कर दिया है। यानी बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान टेस्ट सीरीज के बाद इसे अपडेट किया गया है। अभी की ताजा स्थिति पर नजर डालें तो पता चलता है कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का पहले नंबर पर कब्जा बना हुआ है। ऑस्ट्रेलिया की रेटिंग अभी 131 की चल रही है। इसके बाद दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका की टीम है। उसकी रेटिंग 119 की है। यानी पहले और दूसरे नंबर की टीम के बीच फासला काफी ज्यादा है। इसका मतलब ये है कि ऑस्ट्रेलिया की पहले नंबर की टीम को अभी फिलहाल कोई खतरा नजर नहीं आ रहा है।


  • टीम इंडिया की बात की जाए तो वे अभी तीसरे नंबर पर है। भारत की रेटिंग आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में 104 की है। पिछले कुछ वक्त में भारतीय टीम का प्रदर्शन टेस्ट में कुछ खास नहीं रहा है, यही वजह है कि उसे तीसरे नंबर पर संतोष करना पड़ रहा है। अब अगले महीने यानी 6 जून से भारत और वेस्टइंडीज के बीच एक टेस्ट खेला जाएगा, उसे जीतकर भारत को फायदा होगा, लेकिन इससे वो दूसरे नंबर पर तो नहीं ही पहुंच पाएगा। हां, इतना जरूर है कि रेटिंग में उसे फायदा होगा।

    आगे की बात की जाए तो 102 की रेटिंग के साथ इंग्लैंड की टीम नंबर चार पर है। भारत और इंग्लैंड के बीच फासला काफी कम है। न्यूजीलैंड क रेटिंग 101 की है और टीम नंबर 5 पर है। श्रीलंका को इस बार एक स्थान का फायदा हुआ है। टीम अब 86 की रेटिंग के साथ नंबर 6 पर पहुंच चुकी है। बांग्लादेश को पाकिस्तान को हराने के बाद दो स्थानों का फायदा हुआ है। टीम 75 की रेटिंग के साथ नंबर 7 पर है।

    अब बात करते हैं पाकिस्तान की। आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को दो स्थानों का नुकसान हुआ है। टीम अब आठवें नंबर पर पहुंच चुकी है। उसकी रेटिंग 75 की है। वेस्टइंडीज की टीम 68 की रेटिंंग के साथ नंबर 9 पर है। जिम्बाब्वे की टीम 10 की रेटिंग के साथ दसवें स्थान पर है। यानी पाकिस्तानी टीम नीचे से तीसरे स्थान पर है। अगर टीम नहीं जीती तो उसे और भी नीचे जाना पड़ सकता है।

    Share:

  • जब SD बर्मन की बात से टूट गई थीं लता मंगेशकर, फिर हुआ ऐतिहासिक मेल

    Thu May 28 , 2026
    नई दिल्ली।हिंदी सिनेमा (Hindi cinema)के स्वर्णिम दौर में अगर किसी सिंगिंग जोड़ी (singing duo)ने सबसे ज्यादा जादू बिखेरा तो वह थी लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar)और मोहम्मद रफी (Mohammed Rafi)की जोड़ी। दोनों की आवाज का ऐसा असर था कि हर फिल्ममेकर(filmmaker) अपनी फिल्म में इनकी आवाज चाहता था। 1950 और 60 के दशक में इस जोड़ी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved