बड़ी खबर

पाकिस्तानी सेना ने पुंछ के मेंढर सेक्टर में की फायरिंग, 1 जवान शहीद

  • बालाकोट व कर्नी सेक्टर में भी पाकिस्तान ने की गोलीबारी
  • भारतीय सेना ने पाकिस्तान को दिया है मुंहतोड़ जवाब

नई दिल्ली। पाकिस्तानी सेना की ओर से लगातार भारतीय सेना के कैंप को निशाना बनाते हुए फायरिंग की जा रही है। पाकिस्तान की ओर से शुक्रवार देर रात पुंछ के मेंढर सेक्टर को निशाना बनाते हुए सीजफायर का उल्लंघन किया गया। पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। भारतीय सेना भी पाकिस्तान की फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
बता दें कि पाकिस्तान की सेना ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम क्षेत्रों पर बिना उकसावे के गोलाबारी की थी। सेना के एक प्रवक्ता के अनुसार रात करीब साढ़े 11 बजे से 1 बजे तक पाकिस्तान ने पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में एलओसी के पास फायरिंग शुरू कर दी। भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान की फायरिंग का जवाब दिया। इस दौरान पाकिस्तान की ओर से चली गोली से एक भारतीय जवान घायल हो गया। घायल जवान को तुरंत निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
गौरतलब है कि पाकिस्तानी सेना को तीन दिन पहले ही भारतीय पोस्ट को निशाना बनाना भारी पड़ चुका है। भारत की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में उसके दो जवान मारे गए और 8 सैनिक घायल हो गए थे। भारतीय सेना ने पीओके के भिम्बर सेक्टर में फार्वड पोस्ट को निशाना बनाते हुए हमला किया था। इस दौरान पा​किस्तान की ​तरफ आग की लपटें भी दिखाई दी थी।

Share:

Next Post

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों में मिले 2535 नये मरीज, संख्‍या बढ़कर 53,041 हुई

Sat Aug 1 , 2020
गुवाहाटी । पूर्वोत्तर के सिक्किम समेत आठ राज्यों में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार नये रिकार्ड बना रहा है। जिसके चलते पूर्वोत्तर के राज्यों में इस महामारी की भयावहता को समझा जा सकता है। हालांकि, स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। जबकि, तेजी से बढ़ रहे […]