
कराची। पाकिस्तान (Pakistan) के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में सेना के एक अधिकारी का अपहरण करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई है। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दरअसल, इस सप्ताह की शुरुआत में बलूचिस्तान (Balochistan) लिबरेशन आर्मी द्वारा अगवा किए गए पाकिस्तानी सेना के एक अधिकारी का शव गुरुवार को अशांत बलूचिस्तान प्रांत में एक राजमार्ग पर मिला। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (Liberation Army) नामक संगठन ने पाकिस्तानी सेना के कर्नल लइक बेग मिर्जा की हत्या की जिम्मेदारी ली है। कर्नल मिर्जा मंगलवार को अपने परिवार के साथ बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा से करीब 100 किलोमीटर उत्तर पूर्व स्थित जियारत शहर से यात्रा कर रहे थे, तभी हमलावरों ने उन्हें अगवा कर लिया। हालांकि, बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने कर्नल मिर्जा (Colonel Mirza) के परिवार के सदस्यों को कोई क्षति नहीं पहुंचाई।
पाकिस्तान की सरकार और सेना की ज्यादतियों का विरोध करती है बलूच आर्मी
बलूचिस्तान लिब्रेशन आर्मी ने पाकिस्तान की सरकार को परेशान कर रखा है। पाकिस्तान के कब्जे वाले राज्य बलूचिस्तान की आजादी के लिए ये संगठन लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। आजादी की मांग करने वाली इस आर्मी ने सरकार और सेना के खिलाफ सशस्त्र संघर्ष तो लंबे समय से छेड़ रखा है। इनके पास हजारों लड़ाके हैं और बड़ी संख्या में हथियार भी।
चीन कर रहा है बलूचिस्तान की प्राकृतिक संपदा का दोहन
वहीं बलूचिस्तान का इलाका प्राकृतिक रूप से समृद्ध है, यहीं कराची के पास ग्वादर पोर्ट भी चीन की सहायता से बनाया जा रहा है। बलूचिस्तान के लोग इसका भी काफी विरोध कर रहे हैं। चीन यहां के संसाधनों का दोहन कर रहा है, जिसका विरोध बलूच लोग कर रहे हैं। चीन के किसी कर्मचारी या अधिकारी पर हमला होता है तो चीन के दबाव में पाकिस्तान की सरकार और सेना चहां की आवाम को दबाने, सताने की कोशिश करती है। ऐसे में प्रतिकार करने के लिए बूलिचिस्तान लिबरेशन आर्मी सक्रिय होकर विरोध करती है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved