मुंबई। बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) अब इस दुनिया में नहीं रहे। सोमवार 24 नवंबर को एक्टर की डेथ की खबर ने परिवार और फिल्म इंडस्ट्री के साथ उनके फैंस को दुखी कर दिया है। धर्मेंद्र 89 साल के थे और 8 दिसंबर को अपना 90 वां जन्मदिन मनाने वाले थे। लेकिन उससे पहले एक्टर का निधन हो गया। धर्मेंद्र (Dharmendra) को हाल में सांस लेने में समस्या के चलते हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। अब एक्टर नहीं रहे जिसका दुख पाकिस्तान के कलाकार भी मना रहे हैं।
पाकिस्तान से आया संदेश
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेट कप्तान राशिद लतीफ़ ने भी धर्मेंद्र को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, “धर्मेंद्र जी सिर्फ भारत ही नहीं, पूरी दुनिया के लिए एक महान सितारे थे। शोले जैसी फिल्में हमेशा याद रखी जाएंगी। पाकिस्तान में भी उन्हें उतनी ही मोहब्बत और सम्मान मिला। दिल से संवेदनाएं।”
धर्मेंद्र के निधन पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु समेत कई राजनेताओं ने श्रद्धांजलि दी। खेल जगत से भी खिलाड़ी एक्टर को विदाई देने सामने आए। धर्मेंद्र के निधन से परिवार शोक में डूबा हुआ है।
ऐसे बने एक्टर
बता दें, धर्मेंद्र का जन्म 1935 में पंजाब में हुआ था। दिलीप कुमार को स्क्रीन पर देखकर उनमें भी एक्टर बनने की इच्छा जागी थी। फिल्मफेयर और बिमल रॉय प्रोडक्शंस ने ऑल-इंडिया टैलेंट सर्च प्रतियोगिता का आयोजन किया था। 1958 में धर्मेंद्र ने बाज़ी मारी और अपनी दमदार पर्सनैलिटी और स्क्रीन प्रेज़ेंस से सबका ध्यान खींच लिया। इसके बाद उनका करियर तेज़ी से आगे बढ़ा। रोमांस हो, एक्शन हो या कॉमेडी, धर्मेंद्र हर शैली में शानदार हरे। अ[नि एक्टिंग और गुड लुक्स से कमाल किया। 6 दशकों से भी अधिक समय तक ऑडियंस को एंटरटेन करने के बाद धर्मेंद्र गुजर गए।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved