img-fluid

पाकिस्तानी जेलर को चाहिए था अल्लू अर्जुन का ऑटोग्राफ, जानिए ‘थंडेल’ की कहानी

February 10, 2025

मुंबई। साउथ के स्टार एक्टर नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) और सई पल्लवी (Sai Pallavi) की फिल्म ‘थंडेल’ (Thandel’) बीते शुक्रवार को रिलीज हुई है। फिल्म को सिनेमाघरों में काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है और पहले ही वीकेंड में यह भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 35 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। लगातार ऊपर जा रहा कलेक्शन ग्राफ बता रहा है कि फिल्म दर्शकों को इंप्रेस करने में कामयाब रही है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि नागा चैतन्य स्टारर इस फिल्म का अल्लू अर्जुन से खास कनेक्शन है। इतना ही नहीं, यह फिल्म असल में बनी ही अल्लू अर्जुन की वजह से थी। चलिए जानते हैं यह मजेदार किस्सा।

जब अल्लू अर्जुन की वजह से हुई थी मदद
चंदू मोंदेती के निर्देशन में बनी इस फिल्म का प्रोडक्शन किया है अल्लू अरविंद ने, जो कि अल्लू अर्जुन के पिता हैं। ग्रेट आंध्रा की एक रिपोर्ट में यह किस्सा बताया गया है कि कैसे एक पाकिस्तानी जेलर का अल्लू अर्जुन का ऑटोग्राफ लेने की इच्छा रखना इस फिल्म को बनाए जाने की वजह बना। कम लोगों को पता है कि ‘थंडेल’ सच्ची कहानी पर आधारित है। भारत के 22 मछुआरे गलती से पाकिस्तानी सीमा में चले गए थे, जिसके बाद उन्हें वहां करीब 13 महीने तक बंधक बनाकर रखा गया।



…फिर अरविंद ने फिल्म बनाने का सोचा
फिल्म के प्रोड्यूसर बनी वास को इस घटना के बारे में पता चला और आगे ज्यादा जानने की कोशिश की तो यह भी पता चला कि पाकिस्तानी जेलर ने मछुआरों को अपना पता दिया और उनसे कहा कि वो अल्लू अर्जुन का ऑटोग्राफ उसे भेज दें। इसी जेलर ने मछुआरों की मदद की जब वो जेल में थे, वजह था उसका अल्लू अर्जुन के लिए प्यार। आगे क्या हुआ? वापस भारत लौटने के बाद एक मछुआरे ने अपना वादा निभाया और फिर किसी तरह एक से दूसरे तक पहुंचते हुए जाकर अल्लू अर्जुन का ऑटोग्राफ लिया। जब अल्लू अरविंद को यह किस्सा पता चला तो उन्होंने इस पर फिल्म बनाने का सोचा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)


पुष्पा के मंगल सीनू की भी हुई थी मदद
फिल्म पुष्पा में मंगल सीनू का किरदार निभाने वाले एक्टर सुनील ने भी पाकिस्तानियों के अल्लू अर्जुन के प्रति प्यार को एक इवेंट में बातचीत के दौरान बताया था। उन्होंने बताया कि स्पेन में कुछ पाकिस्तानियों ने उन्हें पहचान लिया था और उनकी मदद की थी। उन्होंने कहा, “रात के 10 बज रहे थे, हम वैसे रेस्त्रां ढूंढ रहे थे जो अभी भी खुले हों, इस बीच हमें एक कबाब पॉइंट दिखा। यह बंद हो गया था और इसके मालिक बाहर खड़े सिगरेट पी रहे थे।” उनमें से एक ने सुनील को पहचान लिया और कन्फर्म करने के लिए फोन पर फिर से फिल्म का वो सीन देखा। रेस्त्रां बंद होने के बावजूद उन्होंने लॉक खोला और उनके लिए खाना बनाया।

Share:

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से विदेश दौरे पेरिस से वॉशिंगटन तक ये है पूरा शेड्यूल

    Mon Feb 10 , 2025
    नई दिल्ली. प्रधानमंत्री (Prime Minister) नरेंद्र मोदी ( Narendra Modi) की आज से फ्रांस (France) और अमेरिका (America) की बहुतप्रतीक्षित यात्रा शुरू होने जा रही है. पीएम मोदी रक्षा सहयोग और व्यापार साझेदारी को बढ़ाने के उद्देश्य से इन दोनों देशों की यात्रा कर रहे हैं. पीएम मोदी दो देशों की यात्रा के पहले पड़ाव […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved