img-fluid

हूती विद्रोहियों को मिसाइल पुर्जे भेजने वाले पाकिस्तानी को अमेरिका में सुनाई गई 480 महीने की सजा

October 21, 2025

नई दिल्‍ली । पाकिस्तानी(Pakistani) हथियार तस्कर (arms smuggler)को अमेरिका में पांच मामलों में दोषी ठहराए(convicted) जाने के बाद 40 वर्ष की कठोर कारावास की सजा(imprisonment) सुनाई गई। वह ईरान से यमन के हूती विद्रोहियों तक बैलिस्टिक मिसाइलों के पुर्जे तस्करी करने के लिए मछली पकड़ने वाले जहाज का इस्तेमाल करता था। जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, 49 वर्षीय मुहम्मद पहलवान को जनवरी 2024 में अरब सागर में अमेरिकी सैन्य अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया था। इस कार्रवाई में दो नौसेना सील कमांडो शहीद हो गए थे।


  • अमेरिकी अदालती दस्तावेजों के अनुसार, जहाज पर सवार चालक दल के सदस्यों ( जिन्होंने खुद को मछुआरा बताया था) ने गवाही दी कि उन्हें धोखे से इस अभियान में शामिल किया गया और असल मंसूबे की जानकारी नहीं दी गई। उसी समय हूती समूह ने इजरायल पर मिसाइल व ड्रोन हमले तेज कर दिए थे।

    अभियोजकों ने जोर देकर कहा कि पहलवान के जहाज पर जब्त पुर्जे ईरान द्वारा अन्य आतंकी गुटों को सप्लाई की जाने वाली सबसे उन्नत हथियार प्रणालियों के थे। उसे आतंकवाद से जुड़े अपराधों और सामूहिक विनाश के हथियारों की तस्करी के पांच मामलों में दोषी करार दिया गया, जिसके लिए कुल 480 महीने (40 साल) की सजा हो गई।

    जियो न्यूज के अनुसार, मुकदमे में गवाही देने वाले आठ चालक दल सदस्यों ने दावा किया कि उन्हें नाव पर लदे विशाल पैकेटों की असल सामग्री ( जो बैलिस्टिक मिसाइल घटक साबित हुए) के बारे में जरा भी अंदाजा नहीं था। गिरफ्तारी से ठीक पहले पाकिस्तान में अपनी पत्नी को भेजे टेक्स्ट मैसेज में पहलवान ने खुद को ‘चलता-फिरता लाश’ करार दिया था। अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि पहलवान को ईरानी भाइयों यूनुस और शाहब मीरकाजी ( जो एक बड़े तस्करी नेटवर्क के संचालक हैं) द्वारा 140 करोड़ रियाल (लगभग 25,200 पाउंड या 33,274 डॉलर) का भुगतान किया गया था।

    अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि मीरकाजी भाई ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) से जुड़े हुए हैं। पहलवान ने गिरफ्तारी से पहले दो सफल तस्करी की थी ( एक अक्टूबर 2023 में और दूसरी नवंबर में)। उसके साथ शामिल दर्जन भर पाकिस्तानी युवक ईरान की सीमा पार रोजगार की तलाश में आए थे। जियो न्यूज के अनुसार, दिसंबर की उस यात्रा से पहले चालक दल को ईरान के दक्षिणी बंदरगाह चाबहार में जहाज पर भारी पैकेट लादने का आदेश दिया गया था।

    Share:

  • दिल्ली के नरेला में दिवाली पर दो फैक्ट्रियों में लगी आग, गुरुग्राम में गोदाम जला

    Tue Oct 21 , 2025
    नई दिल्ली। दिल्ली (Delhi) के नरेला इंडस्ट्रियल इलाके (Narela Industrial Area) में सोमवार को दिवाली (Diwali) के दिन आग लगने की भीषण घटनाएं हुईं। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम को एक जूता फैक्ट्री (Shoe factory) में भयावह आग लगने की सूचना मिली। बाद में इस फैक्ट्री के बगल की एक अन्य फैक्टरी भी आग […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved