img-fluid

पाकिस्तानी सांसद मौलाना सलाउद्दीन अयूबि ने बलूचिस्तानी 14 साल की बच्‍ची से की शादी

February 23, 2021

चित्राल। पाकिस्तान पुलिस ने जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (JUI-F) के नेता और बलूचिस्तान से नेशनल असेंबली (MNA) के सदस्य मौलाना सलाउद्दीन अयूबि पर 14 साल की एक लड़की से शादी करने का मामला सामने आया है। स्थानीय पुलिस ने इसको लेकर जांच शुरू कर दी है।


स्थानीय मीडिया का हवाला देते हुए, पाक ऑब्जर्वर ने बताया है कि पुलिस ने चित्राल में महिलाओं के कल्याण के लिए काम करने वाले एक एनजीओ से शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू की है। डॉन की एक रिपोर्ट के अनुसार, लड़की गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल, जुघूर की छात्रा है। यहां उसकी जन्मतिथि 28 अक्टूबर, 2006 दर्ज की गई थी। इससे पता चलता है कि लड़की की शादी की उम्र नहीं हुई थी।

पाकिस्तान मीडिया के अनुसार, मौलाना सलाउद्दीन अय्युबी, नेशनल असेंबली के सदस्य हैं और उनकी उम्र 50 साल से अधिक है। चितराल पुलिस स्टेशन के एसएचओ इंस्पेक्टर सज्जाद अहमद के हवाले से कहा गया कि कुछ दिन पहले संगठन की शिकायत पर पुलिस लड़की के घर पहुंची थी। वहां, उसके पिता ने लड़की की शादी से इनकार कर दिया था और इस आशय का एक शपथ पत्र भी दिया था।

आपको बता दें कि पाकिस्तान में शादी के लिए लड़की की उम्र 16 साल निर्धारित की गई है। वहां का कानून इसके लिए माता-पिता के लिए सजा की भी सिफारिश करती है अगर वे ऐसा करते हैं तो। पाक ऑबजर्वर के अनुसार, सांसद ने लड़की के साथ केवल निकाह की पुष्टि की है जबकि एक उचित विवाह समारोह आयोजित किया जाना बाकी है।

Share:

  • Dhamtari :जिले में एक हजार से अधिक लोगों को लगाया जा चुका है कोरोना का टीका 

    Tue Feb 23 , 2021
    धमतरी।  कलेक्टोरेट सभाकक्ष में 23 फरवरी की सुबह 11 बजे से आयोजित समय सीमा की बैठक में जिले में मुख्यमंत्री जनचौपाल, प्रभारी मंत्री कार्यालय से मिले पत्र और कलेक्टर जनचौपाल के लंबित पत्रों का गुणवत्तापूर्वक और शीघ्र निराकरण करने पर कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य ने जोर दिया है। साथ ही उन्होंने रोस्टर बनाने कहा है, जिसके […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved