img-fluid

गाजा शांति पहल में पाकिस्तान की भागीदारी, अमेरिका में होने वाले पहले शिखर सम्मेलन में लेगा हिस्सा

February 09, 2026

इस्लामाबाद। पाकिस्तान को ‘गाजा शांति बोर्ड’ (Gaza Peace Board) के पहले शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है और उम्मीद है कि वह 19 फरवरी को अमेरिका (US) में आयोजित होने वाली इस अहम बैठक में भाग लेगा। रविवार को सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी दी गई।

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जनवरी में गाजा पट्टी में इजराइल और हमास के बीच हुए संघर्षविराम समझौते के दूसरे चरण के तहत इस शांति बोर्ड की घोषणा की थी। वाशिंगटन इसे गाजा समेत अन्य क्षेत्रों में शांति और स्थिरता स्थापित करने के उद्देश्य से गठित एक नई अंतरराष्ट्रीय संस्था के रूप में प्रस्तुत कर रहा है।



  • पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने 21 जनवरी को जानकारी दी थी कि उसने गाजा शांति बोर्ड में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को भी इस अंतरराष्ट्रीय मंच का हिस्सा बनने का औपचारिक निमंत्रण दिया गया है।

    रविवार को प्रकाशित ‘डॉन’ अखबार ने वाशिंगटन में मौजूद राजनयिक सूत्रों के हवाले से बताया कि इस्लामाबाद को यह निमंत्रण उन देशों के साथ संपर्क मजबूत करने की रणनीति के तहत दिया गया है, जो पहले ही इस बोर्ड से जुड़ चुके हैं।

    एक राजनयिक सूत्र के अनुसार, “यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण होगी, क्योंकि इसका उद्देश्य गाजा शांति बोर्ड की संरचना और कार्यप्रणाली को अंतिम रूप देना है।” वहीं, ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने इस्लामाबाद स्थित सूत्रों के हवाले से पुष्टि की है कि पाकिस्तान गाजा शांति बोर्ड के पहले शिखर सम्मेलन में निश्चित रूप से हिस्सा लेगा।

    Share:

  • 'अपने पति को समझा, ठाकुर हूं मैं...', HDFC बैंक में कस्टमर से बदसलूकी

    Mon Feb 9 , 2026
    कानपुर: कानपुर सिटी के पनकी सेक्टर-2 स्थित HDFC बैंक की शाखा उस समय अखाड़ा बन गई, जब वहां तैनात एक महिला कर्मचारी ने मर्यादा की सारी हदें पार कर दीं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में बैंक कर्मचारी आस्था सिंह एक महिला ग्राहक पर आगबबूला होती नजर आईं. वीडियो में दिखा कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved