img-fluid

असल जिंदगी में भी बेबाक हैं पंचायत के विधायक जी, पंकज त्रिपाठी से ले चुके हैं पंगा

June 25, 2025

डेस्क। लोकप्रिय वेब सीरीज ‘पंचायत’ (Panchayat) का चौथा सीजन रिलीज हो चुका है। पिछले तीन सीजन की तरह नया सीजन भी आते ही सुर्खियों में छा गया है। हालांकि, इस सीजन को लोगों के मिले-जुले रिएक्शन मिल रहे हैं। लेकिन सीरीज रिलीज होते ही इसके किरदारों की फिर से चर्चा शुरू हो गई। प्रधान जी, भूषण, रिंकी और सचिव जी के बीच अगर किसी किरदार की चर्चा हो रही है तो वो हैं पंचायत के विधायक जी। चौथे सीजन में विधायक जी के किरदार को और भी अधिक लाइमलाइट मिली है। किरदार की काफी तारीफ भी हो रही है। लेकिन क्या आप विधायक जी का किरदार निभाने वाले अभिनेता को जानते हैं? विधायक जी का किरदार निभाया है अभिनेता पंकज झा (Pankaj Jha) ने।

पंकज झा बिहार के सहरसा (Sarhasa) से आते हैं। एनएसडी से पास आउट पंकज झा एक लेखक, निर्देशक और एक्टर हैं। वो काफी अच्छी पेंटिंग्स भी बनाते हैं और उनका एक पेंटिंग स्टूडियो भी है। पंकज झा खुद को एक बॉर्न एक्टर मानते हैं। हालांकि, उनका कहना है कि वो कभी भी भीड़ वाला एक्टर नहीं बनना चाहते हैं। इसलिए वो कम काम करते हैं।

पंचायत सीरीज में विधायक चंदकिशोर सिंह उर्फ चंदू का किरदार निभाकर मशहूर हुए पंकज झा इससे पहले भी कई फिल्मों और सीरीज में नजर आ चुके हैं। हालांकि, उन्हें लाइमलाइट पंचायत से ही मिली। पंकज झा किसी समय अनुराग कश्यप की अधिकांश फिल्मों में नजर आते थे। उन्होंने ब्लैक फ्राइडे, गुलाल, चमेली, कंपनी और मानसून वेडिंग जैसी फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है। इसके अलावा वो हासिल, मंगल पांडे, हजारों ख्वाहिशें ऐसी, अतरंगी रे, मुंबई कटिंग और तीन पत्ती जैसी फिल्मों में भी नजर आए हैं।


पंकज झा अनुराग कश्यप की कल्ट फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ का भी हिस्सा बनने वाले थे, लेकिन अंत में वो इससे चूक गए। एक इंटरव्यू में पंकज झा ने बताया था कि वो ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में सुल्तान का किरदार निभाने वाले थे। जिसे बाद में पंकज त्रिपाठी ने निभाया और काफी मशहूर हुए। पंकज त्रिपाठी को इस किरदार से काफी पहचान मिली। पंकज झा का कहना है कि इस रोल के लिए उन्हें फाइनल कर दिया गया था, लेकिन बाद में राजनीति के चलते उन्हें इस फिल्म से बाहर कर दिया गया। सुल्तान का रोल हाथ से जाने के बाद ही पंकज झा और अनुराग कश्यप के बीच भी मनमुटाव मनमुटाव भी पैदा हो गया।

पंकज झा ने अभिनेता पंकज त्रिपाठी को लेकर एक बार कुछ ऐसा कह दिया था, जो काफी चर्चा में रहा था। दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान पंकज झा ने अपने स्ट्रगल और शुरुआती संघर्ष को लेकर बात करते हुए कहा था कि कुछ लोग अपने स्ट्रगल की कहानी को काफी बढ़ा-चढ़ाकर और ग्लैमराइज करके बताते हैं। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए पंकज त्रिपाठी द्वारा सुनाए जाने वाले एक किस्से का जिक्र करते हुए कहा था कि कुछ लोग किसी की चप्पल चुरा लेते हैं और कहते हैं कि वह हमारे लिए बहुत बड़े एक्टर हैं, इसलिए उनकी चप्पल चुरा लिए। पंकज झा ने इशारों-इशारों में पंकज त्रिपाठी पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा था कि इंडस्ट्री में कई एक्टर्स ऐसे हैं, जो दूसरे एक्टर्स का काम छीनते हैं और उससे अपने स्ट्रगल को ग्लैमराइज करते हैं। दरअसल, गैंग्स ऑफ वासेपुर में पंकज त्रिपाठी वाला रोल पहले पंकज झा ही करने वाले थे। उस रोल के जाने की कसक पंकज झा के अंदर कहीं न कहीं अभी भी है।

Share:

  • 'जियो में निवेश करना जीवन का सबसे बड़ा जोखिम था', मुकेश अंबानी ने किया बड़ा खुलासा

    Wed Jun 25 , 2025
    नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने मैकिन्से एंड कंपनी (McKinsey & Company) को दिए एक विशेष साक्षात्कार में खुलकर बताया कि किस तरह जियो में निवेश करना उनके जीवन का सबसे बड़ा जोखिम था। उन्होंने कहा कि विश्लेषकों ने इस पर संदेह जताया था कि क्या भारत आवश्यक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved