
लीमा। पैरू की राजधानी लीमा में एक डिस्कोथैक में अचानक पुलिस के पहुंचने के बाद मची भगदड़ में 13 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। डिस्कोथैक में कई युवा ड्रग्स का सेवन कर रहे थे, जिसकी शिकायत मिलने पर पुलिस छापा मारने पहुंची थी। इस डिस्कोथैक में कई शातिर अपराधी और ड्रग्स तस्कर भी शामिल थे। भगदड़ में घायल कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved