img-fluid

शादी के लिए परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का घर सजकर तैयार

September 20, 2023

मुंबई (Mumbai)। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा (MP Raghav Chadha) की शादी की इस समय खूब चर्चा हो रही है। परिणीति और इस महीने के आखिरी हफ्ते में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। राघव और परिणीति की शादी 23 और 24 सितंबर को होगी।



राजनीतिक जगत के साथ कला जगत की हस्तियों की मौजूदगी में परिणीति और राघव ने 13 मई को दिल्ली के कपूरथला हाउस में धूमधाम से सगाई की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि 22 तारीख से मेहमानों का आना शुरू हो जाएगा। 23 सितंबर से मेहंदी, हल्दी और संगीत के कार्यक्रम शुरू होंगे। दोनों के परिवार वाले शादी की तैयारी कर रहे हैं। शादी से पहले परिणीति का मुंबई वाला घर और राघव का दिल्ली वाला घर सज चुका है। इस वीडियो को पैपराजी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

 

परिणीति का कार्यक्रम 23 सितंबर को सुबह 10 बजे से रखा गया है। उसी दिन शाम 7 बजे परिणीति और राघव का कॉन्सर्ट है। 24 सितंबर यानी शादी वाले दिन दोपहर 1 बजे राघव को दोपहर 2 बजे घोड़े से उतारा जाएगा। 3.30 बजे जयमाला और 4 बजे सप्तपदी। परिणीति को शाम 6.30 बजे रवाना किया जाएगा। रात 8.30 बजे रिसेप्शन का आयोजन किया गया है।

Share:

  • Cheaques' गायक शुभ का भारत में जमकर विरोध, खालिस्तान की मांग को समर्थन देने का आरोप

    Wed Sep 20 , 2023
    नई दिल्‍ली (New Dehli)। ‘Cheaques’ और ‘Elevated’ जैसे गानों के लिए मशहूर पंजाबी गायक शुभनीत सिंह उर्फ शुभ को भारत में भारी विरोध का सामना करना पड़ा रहा है। खबर है कि मुंबई में उनके आगामी कॉन्सर्ट को लेकर विवाद खड़ा हो गया और भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) ने उनपर खालिस्तान की मांग को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved