img-fluid

ईरान से भागकर आए पारसी अब भारत में बन गए है रईस, देश में की खूब उन्नति

June 22, 2025

नई दिल्‍ली । भारत (India) ऐसा देश है जहां दुनियाभर के सताए हुए लोग भी फल-फूल रहे हैं। पारसी धर्म (Zoroastrianism) के लोगों ने भी भारत में खूब उन्नति की है। देश के विकास में उनके योगदान को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। भारत की औद्योगिक क्रांति (Industrial Revolution) में पारसियों का बड़ा योगदान रहा है। इन पारसी हस्तियों में जमशेदजी टाटा और रतन टाटा जैसे लोगों का नाम शामिल है। पारसी धर्म की स्थापना छठी शताब्दी ईसा पूर्व में मानी जाती है। इसकी स्थापना करने वाले पैगंबर जरथुस्त्र थे। उस समय ईरान को पारस या फिर पर्शिया कहा जाता था। यह धर्म पारस में ही फल-फूल रहा था।

पारसी धर्म एकेश्वरवाद वाले धर्मों में सबसे पुराना माना जाता है। पारसियों का मानना है कि हर शख्स के मरने के बाद उसकी आत्मा को न्याय का सामना करना पड़ता है। पारसी अग्नि की पूजा भी करते हैं। तीसरी शताब्दी में पारस में ससैनियन साम्राज्य चरम पर था। उस समय पारसी धर्म का खूब उत्थान हुआ।

मुसलमानों का आक्रमण
652 ई. में अरब के मुसलमानों ने पारस पर आक्रमण कर दिया। ससैनियन साम्राज्य का पतन हो गया और पारसियों के लिए भी हालात बुरे हो गए। जोर जबरदस्ती के बाद पारसी इस्लाम धर्म स्वीकार करने लगे। पारस में जब मुस्लिमों का शासन हो गया तो दूसरे धर्म को मानने वालों पर जजिया कर लगा दिया गया। उन्हें सताया जाने लगा। उनके कारोबार ठप हो गए।


पारसियों की ऐतिहासिक पुस्तक किस्सा-ए-संजान में कहा गया है, अब हमारा इस देश को छोड़ना ही सही है। अगर हम यहां रुके तो हम सबको एक जाल में जकड़ लिया जाएगा और हमारी बुद्धि का सही इस्तेमाल भी नहीं होगा। बेहतर है कि हम इन बदमाशों के चंगुल से निकलकर हिंदुस्तान चले जाएं।

जहाज में भरकर भारत आए पारसी
करीब 1200 साल पहले पारसी अपनी मातृभूमि छोड़कर भागने को मजबूर हो गए और वे जहाज में भरकर भारत आए। वे सबसे पहले गुजरात के तट पर पहुंचे थे। उस समय वहां हिंदू राजा का शासन था। यही जोरास्ट्रियन भारत आने के बाद पारसी कहे जाने लगे। कहा जाता है कि पहले गुजरात के स्थानीय राजा ने पारसियों को जगह देने से इनकार कर दिया था। लेकिन पारसियों के ही एक पुजारी ने दूध में चीनी डालकर राजा को समझाया कि वे इसी तरह भारत के लोगों के साथ घुल-मिलकर रहेंगे। इसपर राजा खुश हो गया और पारसियों को बसने की जगह दे दी। हालांकि उनपर भारतीय संस्कृति को अपनाने, भारत के लोगों की तरह पहनने-ओढ़ने और बात करने की शर्त लगाई गई थी।

Share:

  • यूक्रेन का बड़ा आरोप : रूस के सैनिक जिंदा जवानों को मारकर खा रहे

    Sun Jun 22 , 2025
    कीव। रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia–Ukraine War) अपने तीसरे वर्ष में प्रवेश कर चुका है और अब यह और भी भयावह रूप लेता जा रहा है. यूक्रेन ने एक सनसनीखेज दावा (Sensational claim) किया है कि रूस ने अपनी सेना में सैकड़ों खूंखार अपराधियों को भर्ती कर लिया है, जिनमें हत्यारे, बलात्कारी, डकैत और यहां तक कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved