img-fluid

CM केजरीवाल के इस्तीफे को लेकर जनता की राय जानेगी पार्टी, 1 दिसंबर से शुरू होगा कैंपेन

November 30, 2023

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल का नाम आने पर एक नया दांव खेलने जा रही है। आम आदमी पार्टी इसे लेकर अब जनता के बीच जाने की तैयारी में है। इसकी जानकारी आज आम आदमी पार्टी ने दी है। आप ने जानकारी दी कि शराब घोटाले में सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी होती है तो उन्हें इस्तीफा देना चाहिए या नहीं, इसे लेकर पार्टी डोर-टू-डोर कैंपेन चलाएगी। ये कैंपेन शुक्रवार यानी 1 दिसंबर से शुरू होगी, इसमें पार्टी के कार्यकर्ता जमीन पर जाकर जनता की राय जानेंगे।

इस्तीफा को लेकर जानेगी राय
आप ने कह कि शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी होती है तो उन्हें इस्तीफा देना चाहिए या नहीं, इसपर दिल्ली की जनता की राय जानने के लिए आम आदमी पार्टी 1 दिसम्बर से डोर टू डोर कैंपेन चलाएगी। आप ये कैंपेन 1 से 20 दिसंबर तक चलाएगी।


आप ने आगे कहा कि ये कैंपेन दिल्ली के सभी पोलिंग स्टेशन एरिया में चलाया जाएगा। इसके लिए एक पैम्फलेट भी तैयार किया गया है। साथ ही 21 से 24 दिसंबर तक दिल्ली के सभी वार्ड में जनसंपर्क अभियान भी चलाया जाएगा। जिसमें वार्ड के सभी लोगों का आह्वान किया जाएगा। इस सभा में आप के सभी विधायक और पार्षद भी भाग लेंगे। यहां भी इस्तीफे को लेकर जनता से राय ली जाएगी।

विधायकों, पार्षदों और कार्यकर्ताओं से ली है राय
जानकारी दे दें कि इससे पहले पार्टी ने अपने विधायकों, पार्षदों और कार्यकर्ताओं से इस बारे में राय ली है। जिसमे सभी ने एक सुर में कहा था कि अरविंद केजरीवाल को इस्तीफा नहीं देना चाहिए। अगर गिरफ्तारी होती है तो जेल से ही सरकार चलानी चाहिए।

Share:

  • एलन मस्क ने खरीदी एक और नई कंपनी, 2.2 मिलियन डॉलर में हुई डील

    Thu Nov 30 , 2023
    नई दिल्ली। दुनिया के दिग्गज अरबपति ने फिर एक नई कंपनी खरीद ली है। एलन मस्क की स्पेसएक्स ने अंतरिक्ष पैराशूट निर्माता पायनियर एयरोस्पेस का अधिग्रहण किया है। इसके लिए 2.2 मिलियन डॉलर की डील हुई है। पायनियर एयरोस्पेस अंतरिक्ष यानों के पृथ्वी पर लौटने के लिए पैराशूट बनाती है। IANS की खबर के मुताबिक, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved