
नागदा। राष्ट्रीय सेविका समिति द्वारा गणवेश के साथ मोदी खेल स्टेडियम पथ संचलन निकाला। नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुन: स्टेडियम पर आकर समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांत बौद्धिक प्रमुख प्रतिमा सोनटके, गुरूचरण सलुजा, पूनम बहल थे। प्रारम्भ में सामूहिक गीत व अमृत वचन की प्रस्तुति नन्दनी प्रजापत ने दी। प्रतिमा सोनटके ने कहा कि मातृशक्ति अपने परिवार का चिंतन करती है। उसी प्रकार राष्ट्र का भी चिन्तन करें। हमें हमारे देश की संस्कृति व उसकी श्रेष्ठता को समझकर उसे आगे बढ़ाना चाहिये। जिस प्रकार माता जीजा बाई ने छत्रपति शिवाजी महाराज के बाल्यकाल से राष्ट्रभक्ति का भाव जागृत करके छत्रपति शिवाजी महाराज को एक वीर राजा बनाया। बालिकाओं को माता अहिल्या बाई रानी लक्ष्मी बाई जैसी बनने की प्रेरणा देना चाहिए। इन सारी चीजों का चिंतन हमें करना चाहिए राष्ट्र विरोधी ताकतें सीना तानकर खड़ी है इनसे मुकाबला मातृशक्ति को भी आगे आकर करना होगा।
पुष्पवर्षा से किया स्वागत
राष्ट्र सेविका पथ संचलन का जगह-जगह विभिन्न समाजिक संस्थाओं ने स्वागत किया। परशुराम युवा सेना ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जिसमें मनोहर पराशर, मनीष व्यास, हेमन्त त्रिपाठी, संतोष शर्मा, अर्जुन पंडित, आकाश शर्मा, राहुल तिवारी, आलोक नागर, शशिकांत शर्मा, गुलजारी लाल त्रिवेदी, नीलेश मेहता, मन्नु मिश्रा आदि उपस्थित थे। इसी प्रकार सांसद प्रतिनिधि प्रकाश जैन के नेतृत्व में जवाहर मार्ग पर पथ संचलन का पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved