
पटना। पटना यूनिवर्सिटी का दरभंगा हाउस परिसर आज बम धमाकों की गूंज से दहल उठा। धमाका होते ही चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक संस्कृत विभाग के एचओडी प्रोफेसर लक्ष्मी नारायण के गाड़ी हम से हमला किया गया। बम बलास्ट की सूचना मिलते ही मौके पर पटना के पीरबहोर थाने पुलिस पहुंच गई। साथ ही पटना टाउन एएसपी दीक्षा भी घटनास्थल पर पहुंचीं। पुलिस मामले की मामले की जांच में जुट गई है। वहीं जानकारी के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में बम फेंकते हुए युवक की तस्वीर कैद हो गई है।
पटना टाउन एएसपी दीक्षा ने बताया कि आपसी लड़ाई के चलते सुतली बम फेंका गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बम धमाके में किसी को व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचा। एक प्रोफेसर की गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई है। दीक्षा सिंह ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही सबकुछ समाने आने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि 30 से 40 की तादाद में लोग इस हमले में शामिल थे।
घटनास्थल की पुलिस ने घेराबंदी कर ली है और हर पहलू की जांच की जा रही है। दरभंगा हाउस कैंपस और आसपास के संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। वहीं इस बम हमले में संस्कृत विभाग के प्रोफेसर लक्ष्मी नारायण ने कहा कि यह छात्र संघ चुनाव से जुड़ा हुआ मामला है। मुझ किसी की व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। छात्रों के दो गुट आपस में कहीं भिड़े थे और उसके बाद यहां पर बम फेंका गया है। इस घटना में मेरी गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved