img-fluid

पाकिस्तान सुपर लीग में विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने दिया अपडेट

March 18, 2026

नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League) 2026 से पहले विदेशी खिलाड़ियों (foreign players) की सुरक्षा (safety) को लेकर बढ़ रहे सवालों के बीच Pakistan Cricket Board ने स्पष्ट बयान (clear statement) जारी किया है कि इस बार टूर्नामेंट (tournament) में ओवरसीज़ खिलाड़ियों (overseas players) की सुरक्षा और यात्रा (travel) को लेकर कोई खतरा (risk) नहीं है।
हालांकि मंगलवार को पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की थी, जिसके कारण मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान के कुछ शहरों में यात्रा करने से मना कर दिया है खासतौर पर पेशावर, जो अफगानिस्तान बॉर्डर के पास स्थित है

PCB के एक सूत्र ने पीटीआई से बातचीत में इन खबरों को गलत बताया और कहा कि ट्रेवल के सभी इंतजाम पूरे किए गए हैं और PSL 11 में साइन किए गए सभी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अगले हफ्ते से पाकिस्तान आना शुरू कर देंगे उन्होंने कहा कि बोर्ड पहले भी कई चुनौतियों का सामना कर चुका है और स्थिति पर पूरी तरह नजर रखी जा रही है

इस सीजन में स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर, एडम जैम्पा, पीटर सिडल, एरोन हार्डी, मार्नस लाबुशेन, एश्टन टर्नर, जैक फ्रेजर मैकगर्क, जोश फिलिपी, राइली मेरेडिथ और बेन डरमॉट जैसे प्रमुख ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी खेलेंगे

26 मार्च से PSL का 11वां सीजन शुरू हो रहा है जिसमें पाकिस्तान के क्रिकेटर के साथ ही दर्जनों विदेशी खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे PCB ने साफ कहा कि सुरक्षा और यात्रा संबंधी सभी इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं और खिलाड़ियों को कोई खतरा नहीं है


  • इस बयान के बाद यह साफ है कि PSL 2026 अपनी निर्धारित तिथियों पर और पूरी तैयारी के साथ शुरू होगा और विदेशी खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित है जिससे टूर्नामेंट का ग्लोबल अपील भी बरकरार रहेगा

    Share:

  • क्रिकेट में दिखा पावर का धमाका: साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी का सिक्स पहुंचा स्टेडियम के बाहर

    Wed Mar 18 , 2026
    नई दिल्ली। न्यूजीलैंड(New Zealand)और साउथ अफ्रीका(South Africa) के बीच खेले जा रहे टी20(T20 match) मुकाबले में एक ऐसा लम्हा देखने को मिला, जिसने क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया। साउथ अफ्रीका (South African batsman)के बैट्समैन वियान (Wiaan Mulder)मुल्डर ने हैमिल्टन में ऐसा गगनचुंबी छक्का जड़ा कि गेंद स्टेडियम की सीमा पार करते हुए सीधे सड़क […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved