
श्रीनगर। कश्मीर संभाग के श्रीनगर में प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि वह जिला शोपियां में आतंकी हमले में घायल कश्मीरी पंडित के घर उनका हालचाल जानने के लिए आज रवाना होने वाली थीं। इससे पहले पुलिस ने उन्हें श्रीनगर में उनके घर में हाउस अरेस्ट कर लिया है।
सोमवार, चार मार्च को जिला के चोटीगाम में कश्मीरी पंडित दुकानदार बाल कृष्ण भट पर आतंकियों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। बाल कृष्ण का परिवार एक मेडिकल स्टोर चलाता है। उनको आतंकियों ने उनकी दुकान के बाहर गोली मार दी थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved