
नई दिल्ली। बहुचर्चित पेगासस जासूसी मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित जांच समिति ने आज अपनी रिपोर्ट शीर्ष कोर्ट में पेश कर दी। कमेटी ने 29 मोबाइल फोन की जांच की थी। इसमें से पांच में उसने मालवेयर वायरस पाया है। हालांकि, यह तय नहीं हो पाया कि यह पेगासस ही है।
कमेटी ने तीन भागों में अपनी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में पेश की। इसके एक हिस्से में कहा गया है कि नागरिकों की निजता के अधिकार की रक्षा के लिए कानून बनाया जाना चाहिए। कमेटी ने पांच मोबाइल की जांच में मालवेयर पाया है, हालांकि, यह तय नहीं हो पाया कि यह पेगासस सॉफ्टवेयर ही है।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved