
नागदा। फूलडोल ग्यारस पर निकली झांकियों के दौरान अखाड़ों के कलाकारों के हैरतअंगेज करतबों ने लोगों को अचंभित कर दिया। कारवें में सबसे आगे शीतलानंद व्यायामशाला अखाड़ा था। अखाड़ोंं के पहलवानों में शामिल युवाओं ने तलवारबाजी तो बच्चों ने मलखंब पर प्रदर्शन कर दाद बटोरी।
रानी लक्ष्मीबाई मार्ग पर रुपम ठाकुर मित्र मंडल, भाजपा मंडल अध्यक्ष सीएम अतुल, रामसहाय मार्ग पर विधायक दिलीपसिंह गुर्जर, जवाहर मार्ग पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि ओपी गेहलोत, उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, पार्षद प्रकाश जैन, बबीता रघुवंशी ने अखाड़े के उस्ताद व कलाकारों का सम्मान किया। नपा ने झांकियों के संचालक, बैंड व ढोल पार्टी का भी सम्मान किया। इससे पहले व्यायामशाला में हुए पूजन में एसडीएम आशुतोष गोस्वामी, भेरुलाल टांक बतौर अतिथि के रुप में शामिल हुए। अतिथियों ने अखाड़े के उस्ताद जग्गा पहलवान, विशाल रघुवंशी, रवि रघुवंशी का साफा बांधकर सम्मान किया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved