
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राजधानी मे मध्य विधानसभा क्षेत्र के 12 नंबर स्टॉप क्षेत्र में आज स्थानीय लोगों से चर्चा पर चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां की जनता गुंडे-बदमाशों से परेशान है। यहां परमानेंट चौकी बनवाओ और डंडा लेकर निकलो और सब को ठीक कर दो। मुख्यमंत्री ने जिस क्षेत्र में आज सभा की वह कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद का विधानसभा क्षेत्र है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नगर निगम चुनाव से दो दिन पहले इस क्षेत्र में लोगों से चाय पर चर्चा कर वोट मांगने पहुंचे थे। चुनाव जीतते ही मुख्यमंत्री सबसे पहले इसी क्षेत्र में लोगों के बीच पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री आज अलग ही अंदाज में दिखे। उन्होंने जिस अंदाज में पुलिस केा गुंडे-बदमाशों को ठीक करने के लिए पुलिस चौकी खोलने और डंडा लेकर निकलने के निर्देश दिए हैं। उससे लगता है कि मुख्यमंत्री अब विधानसभा चुनाव की जमावट में जुट गए हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved