img-fluid

मृदुल तिवारी के एविक्शन को लोगों ने बताया गलत, बोले- बिग बॉस…

November 13, 2025

मुंबई। बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) का 12 नवंबर का एपिसोड काफी इमोशनल रहा। घर में आई पब्लिक के कम वोट्स मिलने के चलते मृदुल तिवारी घर से बेघर हो गए। मृदुल तिवारी (Mridul Tiwari) के एविक्शन पर सभी घरवालों की आंखों में आंसू थे। सबसे ज्यादा दुख गौरव खन्ना को पहुंचा। मृदुल के जाने के बाद गौरव खन्ना ने मृदुल के एविक्शन के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है। अब सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि मृदुल तिवारी का एविक्शन अनफेयर है।

क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा- मृदुल ने पूरे दिल से बीबी खेला और कुनिका, अशनूर और शहबाज से तो बहुत अच्छा खेला। ये स्क्रिप्टेड बिग बॉस मृदुल तिवारी के सफल जीवन के सामने कुछ भी नहीं है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- मृदुल तिवारी तुम शानदार हो। अगर मृदुल नहीं तो बिग बॉस भी नहीं।



अनफेयर लगा मृदुल का एविक्शन

एक यूजर ने लिखा- मृदुल तिवारी ये शो आपके लिए नहीं था, आप इस घर में रहने के लिए बहुत ज्यादा अच्छे थे। एक ने लिखा- मृदुल तिवारी टॉप 5 में थे। बिग बॉस ने उनके साथ बहुत गलत किया। एक ने लिखा- सॉरी मृदुल। केवल 50 लोगों ने मृदुल का घर में रहना या नहीं रहना तय किया। ये एविक्शन पूरी तरह प्लान किया गया है।

बता दें, घर में आए लोगों के सामने कंटेस्टेंट्स को पिच देनी थी। मृदुल के साथ गौरव खन्ना और प्रणित मोरे को स्पीच देने को मिली। गौरव, प्रणित और मृदुल में सबसे कम मृदुल को मिले। गौरव खन्ना मृदुल के जाने से काफी निराश लगे। वो कहते दिखे कि टास्क के दौरान उन्हें मृदुल को अपनी टीम में नहीं लेना चाहिए था। अमाल मलिक भी मृदुल तिवारी की तारीफ करते नजर आए।

Share:

  • US : खत्म हो रहा अमेरिका में शटडाउन, सीनेट में सांसदों ने पक्ष में किया मतदान

    Thu Nov 13 , 2025
    नई दिल्ली. अमेरिका (America) में पिछले कुछ दिनों से लागू शटडाउन (Shutdown) जल्द ही खत्म होने वाला है.  रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सांसदों (MPs) ने शटडाउन खत्म करने के पक्ष में वोट (voted) कर दिया है, अब सिर्फ राष्ट्रपति ट्रंप के साइन का इंतजार है. अमेरिका के इतिहास में सबसे लंबे सरकारी बंद को खत्म […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved