
नई दिल्ली । दीपावली(Diwali) के पावन पर्व (holy festival)पर पाकिस्तान(Pakistan) के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ(Prime Minister Shahbaz Sharif) ने देशभर और विश्व के हिंदू समुदाय (Hindu community)को बधाई संदेश भेजा। उन्होंने अंधकार पर प्रकाश की विजय और बुराई पर अच्छाई के प्रतीक के रूप में इस त्योहार का जिक्र किया, साथ ही यह जोर देकर कहा कि हर नागरिक, चाहे उसका धर्म कुछ भी हो, शांति और समानता के साथ जीवन जिएं। शरीफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह संदेश साझा किया, लेकिन इससे यूजर्स का गुस्सा भड़क गया। पोस्ट वायरल होते ही ट्रोलिंग की बाढ़ आ गई। कइयों ने तंज कसे, तो कुछ ने सवाल उठाया कि पाकिस्तान में हिंदू बचे हैं क्या?
शहबाज शरीफ का एक्स पोस्ट में क्या लिखा?
शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि दिवाली के शुभ अवसर पर मैं पाकिस्तान और दुनिया भर के हमारे हिंदू समुदाय को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। यह पर्व अंधकार को मिटाकर प्रकाश फैलाए, सौहार्द को मजबूत करे और हमें सभी को शांति, सहानुभूति तथा साझा समृद्धि की दिशा में प्रेरित करे। उन्होंने आगे लिखा कि दिवाली का मूल संदेश आशा, एकता और सहिष्णुता का है। हर देश का कर्तव्य है कि वह सुनिश्चित करे कि उसके हर नागरिक सुरक्षित और शांतिपूर्ण जीवन जी सके।
यूजर्स ने पाक पीएम को घेरा
पीएम के इस पोस्ट के बाद #HindusInPakistan और #DiwaliInPakistan जैसे हैशटैग सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे। यूजर्स ने शरीफ को निशाना बनाते हुए तीखे कमेंट्स की झड़ी लगा दी। एक यूजर ने लिखा कि 1947 में हिंदू आबादी 20% थी, लेकिन 2025 तक यह घटकर महज 2.3% रह गई। शायद 2040 तक तो दिवाली की बधाई सिर्फ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ही दी जाएगी! वहीं, दूसरे ने तंज कसते हुए कमेंट किया कि पाकिस्तान में तो सिर्फ 10-12 हिंदू बचे हैं, उन्हें सीधे DM भेज देते!
एक यूजर ने शरीफ के लंबे संदेश पर सीधा तंज कसते हुए कहा f इतना लंबा संदेश पढ़कर अच्छा लगा, लेकिन ये शब्द बिल्कुल खोखले लगते हैं। किसी व्यक्ति के चरित्र की असली कसौटी तो कथनी और करनी के बीच का फासला है। आपके केस में तो यह दूरी पृथ्वी और सूर्य जितनी है!
उन्होंने आगे लिखा कि आप ‘अंधकार पर प्रकाश’ की दुहाई देते हैं, लेकिन आपके राज में हिंदुओं के घरों की रोशनी ही बुझ रही है। जबरन धर्मांतरण, मंदिरों का अपमान, हिंदू लड़कियों का अपहरण। इससे पहले कि यह कुर्सी आपको छोड़ दे (जो बहुत जल्द होगा), अपने देश के सबसे हाशिए पर धकेल दिए गए अल्पसंख्यकों के लिए तो कुछ ठोस कदम उठाइए।
वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि पहलगाम में हिंदुओं की हत्या के बाद दिवाली की बधाई? बेशर्म पाकिस्तान! आपने हिंदू, ईसाई और सिख समुदायों का व्यवस्थित नरसंहार किया, उनका जबरन धर्मांतरण करवाया। अहमदिया समुदाय के साथ तो हर हफ्ते भेदभाव और हत्याएं होती रहती हैं। दुनिया का सबसे घटिया, तीसरी श्रेणी का आतंकवादी देश!
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved