img-fluid

एनडीए के पक्ष में वोट करने का मन बना चुकी है जनता : नंदकिशोर यादव

October 22, 2020

पटना। राज्य के पथ निर्माण मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नंदकिशोर यादव ने कहा कि बिहार कि लोगों के सामने इस बार चुनाव में कोई दुविधा नहीं है। एक तरफ 15 साल का विनाश और दूसरी तरफ 15 साल का विकास है। बिहार की जनता को तय करने में कोई भ्रम की स्थिति नहीं है कि वे किसे चुनें। जाहिर तौर पर बिहार के लोग 15 साल के विकास की तरफ जाएंगे और चाहेंगे कि बिहार में फिर से वही एनडीए सरकार बने, जिसके कार्यकाल में बिहार निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ा है।

यादव ने कहा कि बिहार की जनता यह कभी नहीं चाहेगी कि एनडीए के पहले के 15 साल में जो बिहार की स्थिति थी, वह स्थिति एक बार फिर से राज्य में लौटे। राज्य में एक बार फिर आपराधिक तत्वों का वर्चस्व कायम हो और बिहार विकास की पटरी से नीचे नीचे उतर जाए। बिहार का विकास और बिहार में कानून का राज, भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति, बिहार के लोगों को पसंद है। यही वजह है कि एक बार फिर बिहार के लोग एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में वोट करने का मन बना चुके हैं।

उन्होंने कहा कि महागठबंधन में शामिल दलों की भी आपस में पट नहीं रही है। बर्तनों के खंनखनाने की आवाज आने लगी है। कल तक एक-दूसरे के धुर विरोधी रहे लोगों का महागठबंधन के साथ जुड़ाव बताता है कि उनकी नजर में राजनीतिक धर्म कुछ भी नहीं है। ऐसे दल और उनके नेता जनता की नजरों में गिर चुके हैं। इस चुनाव में मगठबंधन का तो सफाया होना तय है ही, स्वार्थी दलों को भी जनता समूल उखाड़ फेंकेगी। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • चीन को मात देने के लिए कारीगरों ने तैयार किए खूबसूरत दीये व वंदनवार

    Thu Oct 22 , 2020
    नई दिल्‍ली। इस साल दिवाली के अवसर पर कुछ खास होने वाली है। चीनी सामानों को मात देने के लिए इस बार भारतीय कारीगर अपने देश की मिट्टी से बढ़िया दीये और बंदनवार तैयार कर रहे हैं। इसे देश भर के बाजारों में भी भिजवाने की व्यवस्था हो रही है। दरअसल कैट ने इस साल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved