
उज्जैन। शीतलहर के बीच जिला अस्पताल और बस स्टेंड के आसपास कई लोग जानकारी के अभाव में खुले आसमान के नीचे रात बीता रहे थे। नगर निगम की गैंग ने ऐसे लोगों को वहां से रैन बसेरों तक पहुुंचाया। उल्लेखनीय है कि अभी न्यूनतम तापमान १० डिग्री तथा अधिकतम २० डिग्री के आसपास चल रहा है। दिन रात शीतलहर के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में कई लोग अस्पताल और स्टेशन क्षेत्र में खुले में रात गुजारते है।
इसे देखते हुए निगम आयुक्त ने सभी झोन अधिकारियों को निर्देश दिये जिसके बाद शुक्रवार रात नगर निगम की गैंग और टीम रात में बस स्टैंड, जिला अस्पताल के आसपास तथा प्रमुख चौराहों पर पहुंची और यहां खुले में रात गुजार रहे कई लोगों को फुटपाथ से उठाकर नगर निगम के अलग अलग रैन बसेरों तक पहुंचाया। शीतलहर से लोगों केा बचाने के लिए अलाव भी जलाये गये।शहर के विभिन्न क्षैत्रो में पहुंच कर टीम ने 80 लोगों को निगम द्वारा संचालित रैन बसेरों में पहुंचाया। इसके अलावा मकोडिया आम नाका, देवास गेट, कंठाल चौराहा, गोपाल मंदिर चौराहा, बीमा चौराहा, इंदौर गेट चौराहा के साथ ही निगम के सभी रैन बसेरों में अलाव जलवाये।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved