img-fluid

जर्मनी में कोरोना प्रतिबंधों के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, एक की मौत

August 03, 2021

बर्लिन। जर्मनी (Germany) में कोविड-19 की रोकथाम के लिए उठाए गए सरकार के कदमों से असंतुष्ट लोगों को प्रदर्शन(Demonstration against Covid-19 restrictions) के दौरान हिरासत में लेने के बाद 49 साल के एक व्यक्ति की मौत (Death) हो गई।
पुलिस ने बताया, मिट्टे जिले में अधिकारी इस शख्स के पहचान पत्र को जांच रहे थे तभी उसने अपने हाथ और सीने में दर्द की शिकायत की थी। बता दें कि कोविड-19(Corona virus) पर आधिकारिक पाबंदी के बावजूद यहां हजारों प्रदर्शनकारी जुटे।
पुलिस ने बताया कि प्रदर्शन कर रहे करीब 600 लोगों को इस मामले में हिरासत में लिया गया है। स्थानीय अधिकारियों ने सप्ताहांत में विभिन्न प्रदर्शनों पर रोक लगा दी थी, लेकिन बर्लिन में प्रदर्शनकारियों ने इस प्रतिबंध की अवहेलना की। बर्लिन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए 2,000 से अधिक अधिकारियों को तैनात किया था।



इन अधिकारियों के साथ प्रदर्शनकारियों ने बदसलूकी की और उन पर हमला किया। बर्लिन पुलिस ने कहा, उन्होंने पुलिस की घेराबंदी तोड़ने की कोशिश की और हमारे सहयोगियों को खींचने की कोशिश की। इसलिए अधिकारियों को परेशान करने वालों पर बल प्रयोग करना पड़ा।

Share:

  • सेमीफायनल में बेल्जियम ने भारत को हराया, अब कास्य के लिए करना होगा प्रयास

    Tue Aug 3 , 2021
      टोक्यो। एलेक्सजेंडर हेंडरिक्स (alexander hendrix) (19वें, 49वें, 53वें) की शानदार हैट्रिक के दम पर मौजूदा वर्ल्ड चैम्पियन बेल्जियम (world champion belgium) ने मंगलवार को टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में खेले गए पुरुष हॉकी के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत (India) को 5-2 से हरा दिया। ओई हॉकी स्टेडियम नॉर्थ पिच पर खेले गए इस मैच […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved