img-fluid

तेज गर्मी से लोग परेशान, बीमारी का खतरा बढ़ा

October 11, 2021

  • लगातार सामान्य से चार डिग्री ज्यादा पारा

भोपाल। एक सप्ताह से गर्मी और उमस के कारण लोग परेशान चल रहे हैं। राहत पाने के लिए पंखे, कूलर, एसी का खूब उपयोग हो रहा है। इसी का असर है कि अक्टूबर के महीने में भोपाल शहर में बिजली की खपत बढ़ गई है। इसके साथ ही तेज गर्मी के कारण लोगों को अप्रैल-मई महीने का एहसास हो रहा है। अक्टूबर के महीने में सूरज की तजे गर्मी से लोगों के पसीने छूट रहे हैं, वहीं तापमान में अचानक आए उछाल से मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। दिन का तापमान 33 डिग्री के करीब चल रहा है तो रात का तापमान सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा होने से लोगों को राहत पाने के लिए पंखे, कूलर और एसी का सहारा लेना पड़ रहा है।


दरअसल सितम्बर का पूरा महीना बारिश का रहा। इसी कारण भोपाल की औसत बारिश का आंकड़ा भी पार हो गया, लेकिन अक्टूबर के शुरुआती दिनों में ही तेज गर्मी से लोग परेशान हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने पहले दावा किया था कि अक्टूबर के पहले सप्ताह में मानसून की विदाई हो जाएगी, लेकिन अभी भी अलग-अलग जगह टुकड़ों में बारिश का दौर चल रहा है, जिससे इंदौर में उमस और गर्मी बरकरार है। दरअसल हवाओं की गति कमजोर होने और नमी मिलने के चलते अभी भी बारिश की स्थितियां बनी हुई हैं। जैसे ही हवाओं की गति रफ्तार पकड़ेगी, मानसून की विदाई हो जाएगी।

Share:

  • राजधानी में दुर्गोत्सव का उल्लास चरम पर

    Mon Oct 11 , 2021
    मंदिरों में बढ़ी भीड़ तो कॉलोनियों में हो रहे भजन और गरबा भोपाल। राजधानी में करीब डेढ़ साल बाद किसी बड़े त्योहार पर ऐसा उत्साह दिखाई दे रहा है। पूरे शहर में 1500 स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, झांकी-पांडाल भी सजाए गए हैं। 500 से ज्यादा कॉलोनियों में गरबे के आयोजन हो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved