img-fluid

2030 तक 4000 डॉलर होगी प्रति व्यक्ति आय, भारत की आर्थिक वृद्धि में विदेशी व्यापार की अहम

July 31, 2023

मुंबई। देश में प्रति व्यक्ति आय 2029-30 तक करीब 70 फीसदी बढ़कर 4,000 डॉलर पहुंच जाएगी। 2022-23 में प्रति व्यक्ति आय 2,450 डॉलर थी। स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक ने एक रिपोर्ट में कहा, प्रति व्यक्ति आय बढ़ने से भारतीय जीडीपी को समर्थन मिलेगा। उसका आकार 2029-30 तक 6 लाख करोड़ डॉलर हो जाएगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में घरेलू उपभोग में वृद्धि देखी जा रही है। 2029-30 तक जीडीपी में घरेलू उपभोग का हिस्सा आधा से अधिक हो जाएगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2000-01 में भारत में प्रति व्यक्ति आय 460 डॉलर थी, जो 2010-11 में बढ़कर 1,413 डॉलर पहुंच गई। 2020-21 में यह और बढ़कर 2,150 डॉलर पहुंच गई।


2022-23 में प्रति व्यक्ति आय 2,450 डॉलर थी। वहीं, 2022-23 तक 3,360 डॉलर प्रति व्यक्ति आय के साथ राज्यों में तेलंगाना शीर्ष पर है। कर्नाटक दूसरे और आंध्र प्रदेश तीसरे स्थान पर रहा।

विदेशी व्यापार की अहम भूमिका
रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030 तक भारत की आर्थिक वृद्धि में विदेशी व्यापार की अहम भूमिका होगी। इस अवधि तक भारत का विदेशी व्यापार करीब दोगुना बढ़कर 2.1 लाख करोड़ डॉलर पहुंच जाएगा। 2022-23 में यह 1.2 लाख करोड़ डॉलर रहा था।

Share:

  • अफ्रीकी देश नाइजर में तख्तापलट, नेताओं पर लगाया आर्थिक और यात्रा प्रतिबंध

    Mon Jul 31 , 2023
    नियामे (Niamey) । अफ्रीकी देश नाइजर (African country Niger) में सेना ने दावा है कि उन्होंने तख्तापलट (Coup d’etat) कर दिया है और उन्होंने राष्ट्रपति मोहम्मद बजौम (President Mohamed Bajoum) की सरकार को उखाड़ फेंका है। रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को नाइजर सैन्य तख्तापलट करने वाले नेताओं पर आर्थिक और यात्रा प्रतिबंध (Economic and travel […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved